• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

डिजिटल युग में हिंदी: विश्व हिंदी दिवस 2026 का संदेश

News-Desk by News-Desk
January 11, 2026
in ट्रेंडिंग न्यूज़, राष्ट्रीय, विशेष
0

खबरें हटके

नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और डॉग लवर्स को दिया बड़ा झटका

नई दिल्ली-सरकार ने डिलीवरी बॉय को दी ये बड़ी राहत ,अब 10 मिनट में नहीं मिलेगा ऑनलाइन सामान

नई दिल्ली-भारत ने 4 प्रमुख खिलाड़ियों के वीजा इस विवाद की वजह से किए रिजेक्ट

 

डिजिटल युग में हिंदी: विश्व हिंदी दिवस 2026 का संदेश

-सुनील कुमार महला
प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।यह दिवस मात्र एक तारीख नहीं है, अपितु यह तो हमारे देश के भाषाई आत्मसम्मान का बड़ा उत्सव है। पाठकों को बताता चलूं कि राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है, जैसा कि भारत की संविधान सभा द्वारा 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया था तथा यह मुख्य रूप से भारत में हिंदी भाषा की मान्यता पर केंद्रित है।हाल फिलहाल, यदि हम यहां पर इस दिवस को मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्यों की बात करें तो इसमें क्रमशः हिंदी को वैश्विक भाषा  के रूप में स्थापित करना,​दुनिया भर में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता पैदा करना,​अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देना, संयुक्त राष्ट्र में इसे आधिकारिक भाषा बनाना तथा ​विदेशी लोगों में हिंदी के प्रति अधिकाधिक रुचि पैदा करना प्रमुख हैं।सरल शब्दों में कहें तो इस दिवस को मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देना और इसके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।हिंदी न केवल हमारे देश प्राचीन संस्कृति और ज्ञान की संवाहक है, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी इसका महत्त्वपूर्ण और अहम् योगदान, भूमिका रही है। हिंदी आज हमारे देश की राजभाषा (आफिशियल लैंग्वेज) तथा भारत की प्रमुख मातृभाषा है। विश्व हिंदी दिवस के इतिहास की यदि हम यहां पर बात करें तो 10 जनवरी 1975 को नागपुर (महाराष्ट्र) में पहला ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ आयोजित किया गया था तथा इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। गौरतलब है कि वर्ष 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रतिवर्ष ‘विश्व हिंदी दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि नॉर्वे में भारतीय दूतावास द्वारा पहली बार विदेश में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था। वास्तव में, यह उस दिन को चिह्नित करता है जब वर्ष 1949 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली) में पहली बार हिंदी बोली गई थी। यह विश्व के विभिन्न हिस्सों में स्थित भारतीय दूतावासों द्वारा भी मनाया जाता है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में मॉरीशस के पोर्ट लुइस में विश्व हिंदी सचिवालय भवन का भी उद्घाटन किया गया था।हर साल इस दिवस की एक थीम या विषय रखा जाता है और वर्ष 2025 में इसका विषय ‘हिंदी: एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज़’ रखी गई थी। वास्तव में, यह थीम हिंदी को एक वैश्विक संवाद, संस्कृति और एकता के माध्यम के रूप में उभारने पर केन्द्रित थी।इस वर्ष यानी कि वर्ष 2026 में इसकी थीम/विषय ‘हिंदी: पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) तक’ रखी गई है।यह थीम इस बात पर जोर देती है कि हिंदी न केवल हमारी प्राचीन संस्कृति और ज्ञान की संवाहक है, बल्कि आधुनिक युग में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में भी पूरी तरह सक्षम और प्रगतिशील है। दूसरे शब्दों में कहें तो इसका उद्देश्य है कि हिंदी पारंपरिक रूप से एक भाषा होने के साथ तकनीक की दुनिया में भी आगे है। इस भाषा को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बहरहाल पाठकों को जानकारी देना चाहूंगा कि काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविंददास ने हिन्दी को राजभाषा बनाए जाने के क्रम में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है तथा हिन्दी हमारे देश के संविधान की आठवीं अनुसूची की भाषा भी है।साथ ही, अनुच्छेद 351 ‘हिंदी भाषा के विकास के लिये निर्देश’ से संबंधित है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 343 से लेकर 351 तथा अनुच्छेद 120 तथा अनुच्छेद 210 भी हिंदी से संबंधित हैं। यहां पाठकों को बताता चलूं कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 343 भारत संघ की राजभाषा के निर्धारण से संबंधित एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रावधान है। इसके पहले खंड (343-1) में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि ‘संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी।’ इसके साथ ही, सरकारी कार्यों में उपयोग किए जाने वाले अंकों का स्वरूप भारतीय अंकों का अंतरराष्ट्रीय रूप (1, 2, 3 आदि) होगा। कहना ग़लत नहीं होगा कि यह अनुच्छेद भारत की भाषाई विविधता को स्वीकार करते हुए हिंदी को केंद्र सरकार के आधिकारिक कामकाज की मुख्य भाषा के रूप में स्थापित करता है। अनुच्छेद 343 के अन्य खंडों में संक्रमणकालीन (ट्रांजिशनल) व्यवस्था भी दी गई है। गौरतलब है कि संविधान के लागू होने के समय (26 जनवरी 1950) भारतीय संविधान में यह प्रावधान किया गया था कि अगले 15 वर्षों तक यानी कि 1965 तक संघ के सभी आधिकारिक कार्यों के लिए अंग्रेजी का प्रयोग भी पहले की तरह जारी रहेगा, ताकि प्रशासनिक स्तर पर कोई बाधा न आए। हालांकि, संसद को यह शक्ति दी गई थी कि वह 15 वर्ष की अवधि के बाद भी कानून बनाकर अंग्रेजी के प्रयोग को जारी रख सकती है, जिसके परिणामस्वरूप बाद में ‘राजभाषा अधिनियम, 1963 पारित किया गया। सरल शब्दों में कहें तो अनुच्छेद 343 वह संवैधानिक आधार है जो हिंदी को भारत की प्रशासनिक और राष्ट्रीय पहचान से जोड़ता है।बहरहाल, हिंदी भाषा की कई ऐसी अनूठी विशेषताएं हैं जो इसे विश्व की अन्य भाषाओं से अलग और वैज्ञानिक बनाती हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी ध्वन्यात्मकता है; यानी इसे जैसा लिखा जाता है, ठीक वैसा ही बोला भी जाता है। हिंदी की लिपि, देवनागरी, अत्यंत व्यवस्थित है, जिसमें स्वर और व्यंजनों को वैज्ञानिक आधार पर वर्गीकृत किया गया है। यह एक अत्यंत उदार,सरल,सहज, वैज्ञानिक शब्दावली लिए हुए बहुत ही शानदार भाषा है, जिसने समय के साथ संस्कृत के तत्सम शब्दों के साथ-साथ अरबी, फारसी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय बोलियों के शब्दों को भी अपने भीतर सहजता से समाहित किया है।व्याकरण की दृष्टि से देखें तो हिंदी में संज्ञा और क्रिया का गहरा संबंध होता है और इसमें लिंग (स्त्रीलिंग-पुल्लिंग) व वचन के आधार पर क्रिया का रूप बदल जाता है, जो भाषा को एक लयबद्धता प्रदान करता है। साथ ही, हिंदी में संबोधन के लिए ‘तू’, ‘तुम’ और ‘आप’ जैसे शब्दों का वर्गीकरण हमारे समाज की शिष्टता और रिश्तों की मर्यादा को दर्शाता है। अपनी सरलता और व्यापकता के कारण ही यह न केवल साहित्य की भाषा है, बल्कि आज के दौर में तकनीक और सिनेमा के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। उल्लेखनीय है कि हिंदी शब्द का जन्म फारसी भाषा से हुआ है, जिसका अर्थ है ‘सिंधु नदी के किनारे का क्षेत्र’। 11वीं सदी में जब तुर्की आक्रमणकारी भारत आए, तो उन्होंने यहाँ की भाषा को ‘हिंदी’ नाम दिया। हिंदी की विकास यात्रा सदियों पुरानी है; यह प्राचीन काल में ‘अपभ्रंश’ के रूप में प्रचलित थी, जिसका प्रमाण हमें कालिदास के नाटकों में भी मिलता है। आज हम जिस देवनागरी लिपि का प्रयोग करते हैं, वह भी लगभग 11वीं शताब्दी के आसपास अस्तित्व में आई थी।वर्तमान में, हिंदी भारत की राजभाषा है और देश के प्रशासनिक कार्यों में अंग्रेजी के साथ इसका प्रमुख स्थान है। इसकी लोकप्रियता केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि गिरमिटिया मजदूरों और सांस्कृतिक प्रवास के कारण यह मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम और नेपाल जैसे कई देशों में भी सम्मान के साथ बोली जाती है।हिन्दी न केवल भारत की पहचान है, बल्कि यह वर्तमान में एक शक्तिशाली वैश्विक भाषा के रूप में उभर चुकी है। वर्ष 2025-26 के नवीनतम आंकड़ों (जैसे एथनोलॉग) के अनुसार, हिन्दी दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बनी हुई है, जिसके बोलने वालों की कुल संख्या लगभग 60.9 करोड़ (609 मिलियन) से अधिक पहुँच गई है। वैश्विक स्तर पर अंग्रेजी (1.5 अरब) और मंदारिन या मैंडरिन/चीनी (1.2 अरब) के बाद हिन्दी का ही स्थान आता है। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया भर में हिन्दी के प्रसार की गति पिछले कुछ दशकों में अत्यंत तीव्र रही है, और जैसा कि इस आलेख में ऊपर भी चर्चा कर चुका हूं कि आज यह फिजी, मॉरीशस, नेपाल और गयाना जैसे देशों के अलावा अमेरिका और खाड़ी देशों में भी बड़े प्रवासी समुदाय द्वारा बोली जाती है।​भारत के संदर्भ में बात करें, तो हिन्दी देश की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली भाषा है। 2011 की जनगणना के बाद से हिन्दी भाषियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है और वर्तमान अनुमानों के अनुसार, भारत की लगभग 44% से 53% आबादी हिन्दी को अपनी पहली, दूसरी या तीसरी भाषा के रूप में उपयोग करती है। डिजिटल क्रांति ने भी हिन्दी को काफी बढ़ावा दिया है; इंटरनेट और सोशल मीडिया पर हिन्दी सामग्री की मांग और खपत में भारी उछाल आया है। कितनी अच्छी बात है कि आज हिंदी का प्रयोग केवल बोलचाल या साहित्य तक सीमित न रहकर जीवन के लगभग-लगभग हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में व्यापक रूप से हो रहा है। प्रशासनिक और न्यायिक क्षेत्र में हिंदी भारत की राजभाषा के रूप में केंद्र सरकार के कार्यालयों, बैंकों और संसदीय कार्यों का मुख्य आधार है। यह हमारे लिए गौरवान्वित महसूस करने की बात है कि आज शिक्षा के क्षेत्र में भी नई शिक्षा नीति (नेशनल एजुकेशन पालिसी) के आने के बाद अब इंजीनियरिंग और चिकित्सा (मेडिकल) जैसे तकनीकी विषयों की पढ़ाई भी हिंदी में शुरू हो चुकी है। मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में तो हिंदी का वर्चस्व निर्विवाद है; बॉलीवुड फिल्में, हिंदी समाचार चैनल और विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने इसे न केवल भारत के कोने-कोने तक, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय बना दिया है।तकनीकी और डिजिटल क्रांति ने हिंदी के प्रयोग को एक नई दिशा दी है। आज सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) के क्षेत्र में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल जैसी बड़ी कंपनियां अपने सर्च इंजन, वॉइस असिस्टेंट (जैसे सिरी और एलेक्सा) और कीबोर्ड में हिंदी को प्रमुखता दे रही हैं। ई-कॉमर्स और विज्ञापन की दुनिया में ग्राहकों से जुड़ने के लिए हिंदी सबसे प्रभावी माध्यम बन गई है। इसके अलावा, न्यायालयों में स्थानीय भाषा के बढ़ते प्रयोग और व्यापारिक जगत में ‘मार्केटिंग’ के लिए हिंदी के बढ़ते चलन ने इसे एक ‘रोजगारपरक भाषा’ (लैंग्वेज आप एंप्लोयमेंट) के रूप में स्थापित कर दिया है। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा डिजिटल जनगणना 2026-27 की तैयारी की जा रही है, जिससे आने वाले समय में हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं के और भी सटीक व अद्यतन आंकड़े सामने आएंगे। अंत में यही कहूंगा कि विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी) वैश्विक मंच पर हिंदी की बढ़ती शक्ति और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना और दुनिया भर में इसके प्रसार के लिए जागरूकता पैदा करना है। आज जब हिंदी ज्ञान, विज्ञान और तकनीक की भाषा बनकर उभरी है, तो यह दिवस हमें याद दिलाता है कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर ही हम वैश्विक नागरिक के रूप में अपनी पहचान सशक्त बना सकते हैं।
Post Views: 21
Tags: विश्व हिंदी दिवस 2026
Previous Post

लखनऊ में प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग ,उड़े शरीर के चिथड़े

Next Post

विज्ञान पत्रिका: युवा छात्रों में विकासशील मस्तिष्क की “शक्ति

Related Posts

ट्रेंडिंग न्यूज़

नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और डॉग लवर्स को दिया बड़ा झटका

by News-Desk
January 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

नई दिल्ली-सरकार ने डिलीवरी बॉय को दी ये बड़ी राहत ,अब 10 मिनट में नहीं मिलेगा ऑनलाइन सामान

by News-Desk
January 13, 2026
खेल

नई दिल्ली-भारत ने 4 प्रमुख खिलाड़ियों के वीजा इस विवाद की वजह से किए रिजेक्ट

by News-Desk
January 13, 2026
उत्तराखंड

ऋषिकेश-टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग “AA+” में हुई अपग्रेड

by News-Desk
January 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

मकर संक्रांति: पतंगबाज़ी, आनंद, संस्कृति और चेतना

by News-Desk
January 13, 2026
Next Post

विज्ञान पत्रिका: युवा छात्रों में विकासशील मस्तिष्क की "शक्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

देहरादून-साल 2025 तक डेढ़ लाख महिलाएं बनेगी लखपति दीदीः मुख्यमंत्री

November 13, 2024

महाकुंभ में प्रयागराज रेल मण्डल लगभग 992 ट्रेनों का संचालन करेगा

November 17, 2024

चिकित्सा क्षेत्र में क्रांति लाएगा D & D FIX पॉलीक्लिनिक-न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय

January 29, 2025

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #healthnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

3423152
Total Visitors
554
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In