पटना-कांग्रेस ने बनाया पीएम मोदी की मां का AI VIDEO ,मच गया हड़कंप
मोदी पर अपनी मां के नाम का इस्तेमाल कर राजनीति करने का आरोप लगाया गया है।
बीजेपी ने कांग्रेस पर “राजनीतिक बहस का स्तर गिराने” का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस खेमे का दावा है कि यह व्यंग्यात्मक वीडियो है।
पटना(BNE )-बिहार विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी तापमान चढ़ता जा रहा है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष ,सभी दल एक दूसरी पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक AI जनरेटेड वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते-जुलते एक शख्स और उनकी दिवंगत मां हीराबेन जैसी दिखने वाली महिला को दिखाया गया है।
क्या है वीडियो में?
36 सेकेंड के इस वीडियो का कैप्शन है – “साहब के सपनों में आईं मां। देखिए रोचक संवाद।”
वीडियो में दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री के सपनों में उनकी मां आती हैं और उनसे कहती हैं –
“पहले तुमने मुझे नोटबंदी की लाइनों में खड़ा किया।”
“मेरे पैर धोने की रील्स बनवाई।”
“अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो।”
“राजनीति के नाम पर कितना गिरोगे?”
वीडियो में यह भी दिखाया गया कि मोदी पर अपनी मां के नाम का इस्तेमाल कर राजनीति करने का आरोप लगाया गया है।
बीजेपी का पलटवार
वीडियो सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री और उनकी मां का अपमान करार दिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा – “राहुल गांधी और कांग्रेस अब इतना नीचे गिर चुके हैं कि उन्हें दूसरों की मां का सम्मान करना भी नहीं आता। जो अपनी मां की इज्जत नहीं कर सकते, वे दूसरों की मां का क्या सम्मान करेंगे।”
राजनीतिक पारा चढ़ा
इस विवादित वीडियो ने बिहार में सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर “राजनीतिक बहस का स्तर गिराने” का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस खेमे का दावा है कि यह व्यंग्यात्मक वीडियो है।










