MUMBAI-रनवे पर उड़ान भरते ही गिरा SpiceJet विमान का पहिया,यात्रियों की अटकी जान
एहतियातन हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया था। विमान रनवे 27 पर सुरक्षित उतरा।
मुंबई( BNE )– स्पाइसजेट के विमान Q400 बड़े हादसे का शिकार होते होते ाबच गया। इस बीच सभी यात्रियों की जान खतरे में थी लेकिन बच गए तभी राहत की सांस ली। यह विमान कांडला से मुंबई आ रहा था ,उड़ान भरने के तुरंत बाद रनवे पर विमान का एक पहिया गिर गया, जिससे तकनीकी खराबी की आशंका बनी। विमान में चालक दल समेत करीब 78 यात्री सवार थे।
पायलटों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को मुंबई तक ले जाने का निर्णय लिया। दोपहर 3:51 बजे विमान ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर आपातकालीन स्थिति में लैंडिंग की। एहतियातन हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया था। विमान रनवे 27 पर सुरक्षित उतरा।
स्पाइसजेट और विमानन अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों










