



पटना(ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस ) लोकसभा सांसद मीसा भारती ने रविवार को बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जी हमेशा सरकार बदलने को लेकर चर्चा में रहते है ,उन्होंने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में नितीश जी पाला बदलने के मास्टर माने जाते है ,वो कब किधर चले जाएं इसका पता सिर्फ नितीश जी को रहता है, बाकी किसी को कुछ भी पता नहीं रहता। उन्होंने दोहराया कि वह कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे और हमेशा एनडीए के साथ ही रहेंगे। इस बयान पर लोकसभा सांसद मीसा भारती ने रविवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भागलपुर में सांप्रदायिक तनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बयान पर भी राय रखी।
मीसा भारती ने कहा कि इंसान जब एक बार गिरता है तो कुछ सीखता है ,लेकिन अगर वह दोबारा आये। मीसा ने फिर दोहराया कि जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को भी नहीं पता कि नीतीश जी कब क्या कर बैठे। नीतीश कुमार जो भी करते हैं, वो सिर्फ नीतीश कुमार ही जानते हैं, उनके इर्द-गिर्द कोई नहीं जानता, चाहे वो संजय झा ही क्यों न हों।”
जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला। पूछा कि सरकार क्या कर रही है? अब क्या करना है, अब दोनों जगह सरकार उनकी है और बिहार को क्या मिल रहा है? केंद्र से बोरियों में भरकर आना चाहिए लेकिन कुछ नहीं मिल रहा है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के नागरिकों को अधिक बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। उनके इस बयान पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि अगर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया है तो किस संदर्भ में दिया है। उस बयान को देखने की जरूरत है। वो क्या कहना चाहते थे। लेकिन किसे क्या खाना है। किसे कितने बच्चे पैदा करने हैं ये बताना देश के नेताओं का काम नहीं है। देश के नेताओं का काम देश का भला करना है। रोजगार के साधन पैदा करना है। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इस तरह के बेतुके बयान देना देश के नेताओं को शोभा नहीं देता।