नई दिल्ली-ऑनलाइन गेमिंग की लत की शिकार 3 नाबालिग बहनों ने 9वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की
नई दिल्ली (BNE ) दिल्ली से सटे एनसीआर इलाके के गाजियाबाद में 3 सगी नाबालिग बहनो ने ऑनलाइन गेमिंग की लत की वजह से 9 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस की प्राथमिक छानबीन में बताया गया कि मृतक बहनों के परिजन लगातार ऑनलाइन गेमिंग के लिए रोक टोक करते थे जिसकी वजह से यह दुखद हादसा हो गया है। पुलिस ने विधिक कारवाही कर तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कारवाही जारी है।
यह मामला गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना के भरत सिटी का है जहाँ यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक बहनो की उम्र 16 ,14 ,12 थी। बहनो का नाम निशिका ,प्राची ,पाखी है। परिजनों के मुताविक कोरोना काल में इन तीनो बहनो की ऑनलाइन गेमिंग की लग गयी थी। जिसकी वजह से अक्सर कलह होती थी। पुलिस के मुताविक मंगलवार रात 2 बजे तीनो नाबालिग बहनो ने एक साथ 9 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फ़िलहाल पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।










