डायसन ने देहरादून में अपना पहला स्टोर शुरू किया
देहरादून((BNE) ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी, डायसन ने देहरादून में अपना पहला स्टोर शुरू किया है। यह भारत में डायसन का 30वाँ स्टोर है। उत्तराखंड की राजधानी में स्थित यह नया स्टोर डायसन इंडिया के निरंतर विस्तार का हिस्सा है, जहाँ उपभोक्ता अपने घरों के पास ही डायसन की उन्नत तकनीकों का अनुभव कर सकते हैं।
डायसन का हर उत्पाद प्रॉब्लम-सॉल्विंग के दृष्टिकोण पर केंद्रित है। दुनिया में डायसन के अन्य स्टोर्स की तरह ही देहरादून स्टोर में भी डायसन के उत्पादों का उपयोग करके उनका अनुभव लिया जा सकेगा। ये स्टोर पारंपरिक रिटेल स्टोर से अलग होते हैं। यहाँ पर विज़िटर्स के लिए इंटरैक्टिव ज़ोन होती हैं, जहाँ वो होम, ब्यूटी और ऑडियो कैटेगरी में डायसन की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की इंटैलिजेंस और प्रभावशीलता का अनुभव ले सकते हैं।
डायसन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, अंकित जैन ने कहा, ‘‘हम देहरादून में अपना पहला डायसन स्टोर खोलकर बहुत उत्साहित हैं। यह स्टोर डायसन की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को देहरादूनवासियों के करीब लेकर आया है। डायसन में हम हमेशा मानते हैं कि हमारी तकनीक को स्वयं देखकर और अनुभव करके ही उसकी असली गुणवत्ता समझी जा सकती है। जब लोग हमारी मशीनों का उपयोग करके देखते हैं, उनके पीछे की इंजीनियरिंग को समझते हैं, और उनकी परफॉरमेंस देखते हैं, तभी उन्हें समझ में आता है कि डायसन बेजोड़ क्यों है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहाँ हम हर किसी को यह देखने के लिए आमंत्रित करते हैं कि डायसन केवल उत्पाद खरीदने का विशेष अनुभव प्रदान नहीं करता है, बल्कि ग्राहकों को ऐसे समाधानों का अनुभव लेने का अवसर भी प्रदान करता है, जो उनके घरों, हेयर स्टाईलिंग और ऑडियो के अनुभवों में परिवर्तन ला देते हैं।’’
स्टोर के अंदर ग्राहक डायसन वैक्यूम क्लीनर की सक्शन पॉवर और पिक-अप परफॉर्मेंस लाईव डिमॉन्सट्रेशन के जरिए देख सकते हैं। वो देख सकते हैं कि डायसन वैक्यूम क्लीनर किस प्रकार विभिन्न तरह के फर्श से अनाज, धूल और टुकड़ों को खींच लेता है। ग्राहकों को प्रदूषित वातावरण में डायसन एयर प्योरिफायर को काम करते देखने और हाथों-हाथ इनडोर एयर क्वालिटी का डेटा प्राप्त करने का अवसर मिलता है। वो डायसन स्टाईलिंग टूल्स, जैसे डायसन एयरस्ट्रेट स्ट्रेटनर, डायसन सुपरसोनिक हेयर ड्रायर और डायसन एयररैप आई.डी. मल्टीस्टाईलर के उपयोग से बालों को होने वाले फायदों और बिना हीट डैमेज के बेहतर परिणामों व नैचुरल शाईन का अनुभव खुद लेकर देख सकते हैं। संगीतप्रेमी एक समर्पित ज़ोन में डायसन के हाई-फाईडेलिटी ऑन-ट्रैक हेडफोन का अनुभव ले सकते हैं, जो शुद्ध एवं इमर्सिव ऑडियो प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं।
डायसन स्टोर में आने वाले हर ग्राहक को डायसन विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलता हैं, जो व्यक्तिगत जरूरत के अनुरूप उचित उत्पाद का परामर्श देते हैं। स्टाईलिंग स्टेशन में डायसन स्टाईलिस्ट डायसन ब्यूटी उत्पादों के उपयोग के बारे में व्यक्तिगत सुझाव देते हैं, ताकि हर तरह के बालों और स्टाईलिंग की जरूरतों को पूरा किया जा सके। वो इन उत्पादों का लाईव डिमॉन्सट्रेशन भी करते हैं। इसके अलावा, डायसन की वेबसाईट
www.dyson.in पर डायसन विशेषज्ञों के साथ कॉम्प्लिमेंट्री इन-स्टोर स्टाईलिंग एप्वाईंटमेंट और मास्टरक्लास भी बुक किए जा सकते हैं।