जालंधर-पंजाब में बिजली ढांचे में सुधार के लिए 5 हजार करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा
15 अक्टूबर तक 2500 नए मुलाजिम भर्ती करने का ऐलान किया । इनके अलावा 2 हजार इंटर्न भी रखे जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। कल वह बठिंडा में 3100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे
जालंधर (BNE )– पंजाब सरकार ने पंजाब में बिजली ढांचे में सुधार के लिए 5 हजार करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा 7 दिन में 15 अक्टूबर तक 2500 नए मुलाजिम भर्ती करने का ऐलान किया । इनके अलावा 2 हजार इंटर्न भी रखे जाएंगे।
दरअसल अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। कल वह बठिंडा में 3100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे और दोपहर में चंडीगढ़ में एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स का उद्घाटन करेंगे। एलपीयू में वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद CM मान ने कहा कि पंजाब में पावर कट से मुक्ति मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने पहले बिजली के 300 यूनिट फ्री किए। इसमें कोई नीला, हरा कार्ड नहीं चलता। लोगों का हर महीने 5 से 10 हजार रुपए बच रहे हैं।










