• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

कार्बन घटाने से हरित अर्थव्यवस्था तक : कॉप -30 की चुनौतियां और अवसर।”

News-Desk by News-Desk
November 12, 2025
in राष्ट्रीय, विशेष
0

खबरें हटके

लखनऊ:देश के प्रति सरदार पटेल की सेवाएं व योगदान बना चिरस्मरणीय अध्यायः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*

नई दिल्ली:नितिन नबीन को सौंपी गई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान

चंडीगढ़:कांग्रेस नेता और उद्योगपति के घर इनकम टैक्स विभाग के छापेमारी ,मचा हड़कंप

कार्बन घटाने से हरित अर्थव्यवस्था तक : कॉप -30 की चुनौतियां और अवसर।”

30 वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन यानी कॉप-30(कॉनफ़्रेंस ऑफ़ द पार्टीज़), 10 नवंबर 2025 से ब्राज़ील के बेलेम में शुरू हो गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार विश्व के 200 देशों के 50,000 से अधिक प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल हुए बताये जा रहे हैं तथा यह सम्मेलन 21 नवंबर 2025 तक चलेगा। पाठकों को जानकारी देता चलूं कि यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब वैश्विक तापमान(ग्लोबल वार्मिंग) ने नए रिकॉर्ड दर्ज किए हैं और चरम मौसम सहित जलवायु परिवर्तन के अन्य प्रभाव दुनियाभर में लोगों पर लगातार असर डाल रहे हैं। यहां पर यदि हम कॉप की बात करें तो कॉप का मतलब है-‘पार्टियों का सम्मेलन।’ सरल शब्दों में कहें तो कॉप एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन है, जहाँ दुनिया भर के देश मिलकर यह तय करते हैं कि पृथ्वी को गर्म होने से कैसे बचाया जाए ? दरअसल,यह संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशंस) द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन है। यह सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा अभिसमय (यूएनएफसीसीसी) के तहत हर साल आयोजित किया जाता है। वास्तव में इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विश्व के सभी देशों को एक मंच पर लाना है। इसमें हर देश के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, पर्यावरणविद और नेता मिलकर यह तय करते हैं कि कैसे कार्बन उत्सर्जन घटाया जाए, ग्लोबल वार्मिंग कम की जाए, और पेरिस समझौते जैसे वादों को पूरा किया जाए। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि प्रथम कॉप सम्मेलन यानी ‘पार्टियों का सम्मेलन’ का आयोजन सन् 1995 में बर्लिन (जर्मनी) में हुआ था, जिसमें विकसित देशों को ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी करने की कानूनी रूप से बाध्यकारी प्रतिबद्धताओं की दिशा में काम करने का आह्वान किया गया था तथा बर्लिन मैंडेट को अपनाया गया था, जिसने भविष्य में उत्सर्जन घटाने के लिए ठोस समझौतों का रास्ता खोला। गौरतलब यह भी है कि इसी सम्मेलन के बाद आगे चलकर क्योटो प्रोटोकॉल (1997) जैसे महत्वपूर्ण जलवायु समझौते बने। बहरहाल, कॉप
वार्षिक शिखर सम्मेलन उन देशों को एक साथ लाता है, जिन्होंने 1992 की संयुक्त राष्ट्र जलवायु संधि, जो कि 3 जून 1992 को रियो डी जेनेरियो (ब्राज़ील) में आयोजित पृथ्वी सम्मेलन के दौरान अपनाई गई थी और 21 मार्च 1994 से लागू हुई, पर हस्ताक्षर किए थे। इस संधि का मुख्य उद्देश्य सभी देशों को मिलकर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रतिबद्ध करना है। दरअसल इस संधि का उद्देश्य है -वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों की सांद्रता को ऐसे स्तर पर स्थिर करना, जिससे जलवायु प्रणाली पर मानवीय प्रभाव खतरनाक न हो।इसमें विकसित देशों  पर यह जिम्मेदारी डाली गई कि वे पहले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन घटाने की दिशा में कदम उठाएँ, क्योंकि उन्होंने कहीं अधिक प्रदूषण फैलाया है। दूसरे शब्दों में कहें तो विश्व के विकसित/अमीर देश आज ग्लोबल वार्मिंग में कहीं अधिक योगदान दे रहे हैं और उनकी अधिक जिम्मेदारी बनती है कि वे इस समस्या का हल निकालने की दिशा में अधिक सक्रिय होकर काम करें, लेकिन विडंबना है कि इस सम्मेलन में हर बार वित्त को लेकर बात का हल नहीं निकल पाता है। उल्लेखनीय है कि कॉप शिखर सम्मेलन में वित्त (क्लाइमेट फाइनेंस) पर चर्चा हमेशा एक मुख्य और आम विषय रही है। दरअसल, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकसित देशों और विकासशील देशों के बीच आर्थिक सहयोग बहुत ज़रूरी है। इसलिए हर कॉप बैठक में यह मुद्दा उठता है कि विकसित देश गरीब या विकासशील देशों को कितनी आर्थिक सहायता देंगे ताकि वे ग्रीन एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) को बढ़ावा दे सकें, कार्बन उत्सर्जन घटाने के उपाय कर सकें, और जलवायु आपदाओं से निपटने की तैयारी कर सकें। यहां पाठकों को बताता चलूं कि 2009 के कोप-15 (कोपेनहेगन सम्मेलन) में यह तय किया गया था, कि विकसित देश हर साल 100 अरब डॉलर की जलवायु सहायता देंगे। बाद के लगभग हर कॉप सम्मेलन में यह सवाल दोहराया गया कि यह वादा कितना पूरा हुआ और भविष्य में वित्तीय सहायता को और कैसे बढ़ाया जाए, लेकिन इस पर अब तक कुछ खास निकलकर सामने नहीं आया है।हाल फिलहाल, इस सम्मेलन में नये वादे करने की बजाय इस बात की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए कि पिछले सम्मेलनों में किए गए वायदों पर ध्यान केंद्रित किया जाए। यहां पाठकों को बताता चलूं कि कॉप-28 और कॉप-29 दोनों सम्मेलनों ने दुनिया को हरित ऊर्जा की ओर मोड़ने, कार्बन उत्सर्जन कम करने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने, और जलवायु न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया था। इन वादों का लक्ष्य न केवल जलवायु संकट को रोकना था, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और टिकाऊ पृथ्वी का निर्माण करना भी था।कॉप-28 में सभी देशों को नवीकरणीय ऊर्जा को तीन गुना करने, ऊर्जा दक्षता की दर को दोगुना करने, तथा अविनाशित जीवाश्म ईंधन (कोयला/तेल/गैस) पर निर्भरता कम करने की दिशा में अग्रसर होने पर जोर दिया गया था, तथा कॉप-29 सम्मेलन में देशों ने एक खास समझौता किया जिसे ‘ग्लोबल कूलिंग प्लेज’ कहा गया। इसका मतलब है कि दुनिया के सभी देश मिलकर इस बात का प्रयास करेंगे कि एयर कंडीशनर, फ्रिज, और दूसरे ठंडक देने वाले उपकरणों से होने वाला प्रदूषण और गैसों का उत्सर्जन कम किया जाए। दरअसल, इन उपकरणों/मशीनों में इस्तेमाल होने वाले शीतलक (कूलेंट्स) वातावरण में जाने पर जलवायु को बहुत नुकसान पहुँचाते हैं क्योंकि ये गैसें ग्लोबल वार्मिंग बढ़ाती हैं।इसलिए कॉप -29 में तय किया गया कि साल 2050 तक इन शीतलक गैसों से होने वाला उत्सर्जन लगभग 68% तक घटाया जाएगा। मतलब यह है कि धरती पर ग्लोबल वार्मिंग ने हो या कम से कम हो, साथ ही साथ मनुष्य को दुविधा भी न हो, तथा पर्यावरण की रक्षा भी हो जाए, ऐसे उपायों पर चर्चा की गई थी। बहरहाल, कहना ग़लत नहीं होगा कि आज संपूर्ण विश्व में जीवाश्म ईंधन एक बड़ी समस्या के रूप में उभरकर सामने आ रहा है, हालांकि समय के साथ इसका प्रयोग कुछ हद तक कम किया जाने लगा है। धरती पर से जंगल भी अपेक्षाकृत कम हुए हैं। इतना ही नहीं,हम तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक रोकने के अपने लक्ष्य को पूरा करने में अब तक असफल ही रहे हैं, जैसा कि वर्तमान में इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने यह बात कही है कि-‘ वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बनाए रखने में हम सफल नहीं रहे हैं, जो हमारी नैतिक विफलता और लापरवाही है।अब तमाम नेताओं को सहमति बनानी ही होगी। खास तौर से तब, जब उत्सर्जन पिछले साल एक और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया हो।’ वास्तव में, ऐसे सम्मेलनों में जलवायु वित्त भी हमेशा बड़ा मुद्दा रहा है और इस बार भी निश्चित ही यह एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरेगा। गौरतलब है कि कॉप 29 में 2035 तक 300 अरब अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य था, कॉप 30 में इसे अंतिम रूप दिया जाना है। हाल फिलहाल जलवायु वित्त मुद्दे पर यदि अमेरिका पीछे हटता है तो इससे इस सम्मेलन के लक्ष्यों पर कहीं न कहीं असर पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स बतातीं हैं कि ट्रंप सरकार ने जलवायु परिवर्तन पर काम कम कर दिया था। उसने पेरिस समझौते से बाहर निकलने का फैसला किया, जलवायु से जुड़ी रिसर्च के लिए मिलने वाला पैसा घटा दिया और कई नवीकरणीय ऊर्जा (जैसे सौर और पवन ऊर्जा) की योजनाएं रोक दीं। इसे दुखद ही कहा जा सकता है कि राष्ट्रपति ट्रंप जीवाश्म ईंधन को बढ़ावा दे रहे हैं और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता से मुंह मोड़ रहे हैं। वास्तव में, इससे पर्यावरण की रक्षा के प्रयासों को नुकसान पहुँचा है। कहना ग़लत नहीं होगा कि कॉप-30 जलवायु सम्मेलन को लेकर इस बार पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका पर टिकी हुई हैं। इसका कारण यह है कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के साथ-साथ दूसरा सबसे बड़ा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जक देश भी है। जलवायु परिवर्तन से निपटने में उसकी नीतियाँ और प्रतिबद्धताएँ वैश्विक स्तर पर बड़ा असर डालती हैं।इधर, आज विश्व की जलवायु लगातार बिगड़ रही है।दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन से हालात खराब हैं और वैश्विक तापमान ने साल 2023 और 2024 में नए रिकॉर्ड दर्ज किए हैं।पाठक जानते होंगे कि तापमान हर दशक 0.27 डिग्री सेल्सियस की दर से बढ़ रहा है और साल 2030 के आसपास इसके गंभीर परिणाम होने की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं। इधर, विश्व में अनेक स्थानों पर लगातार आपदाओं पर आपदाएं आ रहीं हैं। प्रदूषण में हम कटौती नहीं कर पा रहे हैं। ग्लेशियर के ग्लेशियर पिघल रहे हैं। समुद्र का स्तर भी लगातार बढ़ता चला जा रहा है।दुनियाभर में जलवायु संकट के कारण चरम मौसमी घटनाएं जैसे कि बाढ़, तूफान, चक्रवात, भीषण गर्मी आदि जैसी घटनाएं हो रहीं हैं।हरित ऊर्जा पर भी उतना ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जितना कि उस पर दिया जाना चाहिए। सच तो यह है कि धरती की बदलती आबोहवा आज मानव अस्तित्व को चुनौती देने लगी है, फिर चाहे वह प्रदूषण के कारण हो, ग्लोबल वार्मिंग के कारण हो या घटते वनों तथा प्रकृति के संसाधनों का अविवेकपूर्ण और अंधाधुंध दोहन करने के कारण हो। बहरहाल, कहना ग़लत नहीं होगा कि यह सम्मेलन विशेष रूप से विकासशील देशों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन में वार्ता पेरिस समझौते के क्रियान्वयन, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आवश्‍यक धन उपलब्‍ध कराने तथा अनुकूलन योजनाओं आदि पर विशेष रूप से केंद्रित होगी।सम्‍मेलन में भारत भी अपनी स्वच्छ ऊर्जा प्रगति पर प्रकाश डालेगा। गौरतलब है कि भारत ने निर्धारित समय से पहले ही 50 प्रतिशत गैर-जीवाश्म ऊर्जा का लक्ष्य हासिल कर लिया है और आज हमारे देश में हरित ऊर्जा में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिली है। आंकड़े बताते हैं कि अब भारत की कुल ऊर्जा क्षमता 500 गीगावाट से अधिक है, जिसमें 256 गीगावाट स्वच्छ स्रोतों से मिल रही है। भारत ही नहीं विश्व के बड़े देश चीन ने भी अक्षय ऊर्जा में अपने निवेश में बढ़ोत्तरी की है,जो अच्छी बात है, लेकिन यह दुखद है कि आज विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं, जैसे अमेरिका, अपनी जलवायु नीतियां लगातार बदल रही हैं। हाल फिलहाल, जैसे-जैसे विश्व की जनसंख्या बढ़ रही है, दुनिया में तापमान बढ़ने के साथ ऊर्जा की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। उल्लेखनीय है कि कॉप-29 में विकासशील देशों को उत्सर्जन घटाने से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता पर चर्चा हुई थी, लेकिन विकसित देश सिर्फ 300 अरब डॉलर सालाना देने पर सहमत हुए, जबकि मांग 1.3 ट्रिलियन डॉलर की थी। इसलिए इस बार इस सम्मेलन के दौरान यह मुद्दा फिर चर्चा में रहेगा। अंत में यही कहूंगा कि सभी देशों को अब उत्सर्जन घटाने का स्पष्ट रोडमैप बनाना ही होगा, भले ही विकसित और विकासशील देशों में मतभेद बने हुए हों।
सुनील कुमार महला, फ्रीलांस राइटर, कालमिस्ट व युवा साहित्यकार, उत्तराखंड।मोबाइल 9828108858/9460557355
Post Views: 30
Tags: कॉप -30 की चुनौतियां और अवसर।"
Previous Post

LUCKNOW :बिजली बिल राहत योजना 2025 से उपभोक्ताओं को मिलेगी ऐतिहासिक राहत

Next Post

पर्यावरण सुरक्षा अब विकल्प नहीं,अनिवार्यता हैँ – एनसीआर के प्रदूषण संकट से पूरी दुनियाँ को सीखने की जरूरत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ:देश के प्रति सरदार पटेल की सेवाएं व योगदान बना चिरस्मरणीय अध्यायः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*

by News-Desk
December 15, 2025
ट्रेंडिंग न्यूज़

नई दिल्ली:नितिन नबीन को सौंपी गई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान

by News-Desk
December 15, 2025
ट्रेंडिंग न्यूज़

चंडीगढ़:कांग्रेस नेता और उद्योगपति के घर इनकम टैक्स विभाग के छापेमारी ,मचा हड़कंप

by News-Desk
December 15, 2025
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-सरकार व संगठन मिलकर नई गति के साथ बढ़ाएगा यूपी का संकल्पः सीएम योगी* 

by News-Desk
December 14, 2025
ट्रेंडिंग न्यूज़

कोमा, करुणा और संविधान: गाजियाबाद मामला और गरिमापूर्ण मृत्यु का सवाल

by News-Desk
December 14, 2025
Next Post

पर्यावरण सुरक्षा अब विकल्प नहीं,अनिवार्यता हैँ - एनसीआर के प्रदूषण संकट से पूरी दुनियाँ को सीखने की जरूरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

Bomb Threat:मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली

July 22, 2025
Oplus_131072

सर्दियों में गर्माहट का मजा: घर पर बनाएं हॉट चॉकलेट की लाजवाब रेसिपीज

December 17, 2024

GORAKHPUR-फीस माफ होने के साथ शुरू हो गई पंखुड़ी की पढ़ाई*

July 7, 2025

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #healthnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

3304221
Total Visitors
3804
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In