कन्नौज: राम मंदिर काण्ड के विरोध में कांग्रेस का ज्ञापन
कन्नौज। आज आरएसएस और भाजपा की मिलीभगत से राममंदिर को किया गया दान और चंदे की चोरी और गबन के लिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मो शाकिर हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कन्नौज के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन डीएम की ओर से उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर रेशमा सहाय ने लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्र, एआईसीसी सदस्य राजेश द्विवेदी जी, पूर्व जोनल प्रवक्ता विवेक नारायण मिश्र जिला उपाध्यक्ष एहसानुल हक़, पुष्पेन्द्र पांडेय, सर्वेश यादव,जिला महासचिव अमोल दीक्षित ,महेश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष इमरान अली, लियाक़त अली, आकाश कटियार, जितेंद्र सिंह, रमाकांत कटियार, मेराज सिद्दीकी, आदिल अंसारी, पंकज गुप्ता, आमिर अंसारी, कलीम खान,वीनू तिवारी, अजय मिस्र, राशिद, उज़्ज़ाम अहमद, विनय कुमार, आदि अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।










