MAYAWATI :राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बसपा मुखिया मायावती की आई टिप्पणी ,सरकार से की अपील
राजनीति और धर्मीकरण न करने की अपील
Ram Mandir donation theft controversy: बसपा मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राम मंदिर चढ़ावा मामले में टिप्पणी की है। इस टिप्पणी में उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मन्दिर से चढ़ावे की हुई चोरी, गबन व हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आए दिन किस्म-किस्म की आ रही खबरें अति-गम्भीर व चिन्तनीय।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ऐसे लोग कतई भी बख्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं। कहा कि अब यहां मन्दिर में श्रद्धा के चढ़ावे आदि में आगे कोई भी शिकायत ना आये, इसके लिए देश के दूसरे विख्यात व प्रसिद्ध मन्दिरों में चढ़ावे आदि के हिसाब-किताब के लिए जो वहां व्यवस्था है तो उनका यहां अयोध्या में भी अनुशरण करके इस प्रकरण को जल्दी ही सुलझाना चाहिये तो यह उचित होगा।
अयोध्या में श्रीराम मन्दिर से चढ़ावे की हुई चोरी, ग़बन व हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आएदिन क़िस्म-क़िस्म की आ रही ख़बरें अति-गम्भीर व चिन्तनीय। ऐसे लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं।
साथ ही, अब यहाँ मन्दिर में श्रद्धा के…
— Mayawati (@Mayawati) June 30, 2026
राजनीति और धर्मीकरण न करने की अपील
मायावती ने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि देश में राजनीति का अपराधीकरण व अपराध का राजनीतिकरण तथा धर्म का राजनीतिकरण एवं राजनीति का अंध धर्मीकरण ना किया जाये तो यह सही व संवैधानिक होगा, ऐसी बी.एस.पी. की राजनीतिक पार्टियों को देश व जनहित में सलाह और साथ ही देशवासियों से भी यह अपील।








