*15वीं बस्ती मैराथन दौड़ का आयोजन 29 नवंबर को, पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार*
अरविन्द कुमार गुप्ता
कुशीनगर।नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के तत्वावधान में 15वीं बस्ती मैराथन दौड़ का आयोजन दिनांक 29 नवंबर, 2026 को किया जा रहा है। मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं खिलाड़ियों में खेल भावना, फिटनेस, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
उप क्रीड़ा अधिकारी ने उक्त की जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित मैराथन की दूरी 6 किलोमीटर निर्धारित की गई है। इसमें पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 10,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक प्रतिभागी उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को दिनांक 29 नवंबर, 2026 को प्रातः 6:00 बजे अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम, बस्ती में उपस्थित होना अनिवार्य है।
उन्होंने जनपद कुशीनगर के समस्त इच्छुक खिलाड़ियों एवं युवाओं से अपील है कि वे इस मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा एवं फिटनेस का प्रदर्शन करें।
मैराथन से संबंधित अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9935593060 एवं 9451118800 पर संपर्क किया जा सकता है।










