“ग्रासिम में किया गया छठ पर्व का पूजन समारोह”
रेणुकूट-सोनभद्र : ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट में “छठ पर्व का पूजन समारोह” भव्य एवं शानदार वातावरण में संस्थान के मधुबन छठ पार्क में संस्थान के ईकाई प्रमुख श्री अजय कुमार गुप्ता एवं मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे, तकनीकी प्रमुख श्री आर०के०पाठक, प्रमुख पावर प्लाण्ट श्री विवेक गुप्ता, वैप प्रमुख श्री आधिराज मोहन रॉय, लेखा एवं वित्त प्रमुख श्री मनीष जैन, कर्मचारी संबंध विभाग प्रमुख श्री संजय साजन, के संयुक्त प्रयास द्वारा गठित पूजा एवं सांस्कृतिक टीम के अथक प्रयास द्वारा उक्त समारोह हेतु तैयारियाँ सप्ताह भर से चल रही थी, जिसमें संस्थान के विभिन्न विभागों के लोगों द्वारा उत्साह पूर्वक कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लगे हुए थे। उक्त समारोह में भव्य रौशनी, पानी टैंक में जल का धारा प्रवाह, बैठने हेतु उचित प्रबंध के अलावा अग्नि शमन व हाउस कीपिंग की टीम एवं स्वास्थ्य सुविधा की टीम भी श्रद्धालुओं की सेवा हेतु तत्पर रही साथ ही उक्त छठ पर्व में शामिल सभी महिला एवं अन्य श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु भजन गायन की भी व्यवस्था किया गया था। छठ पर्व समारोह का शुभारम्भ सभी महिला श्रद्धालुओं द्वारा नहाये खाये से लेकर कल सांयकाल डूबते सूर्यदेव को दुग्ध के अर्घ्य चढ़ाने के साथ निर्जला व्रत धारण किया गया तथा सुबह में उगते सूर्यदेव को दुग्ध का अर्घ्य चढ़ाने के उपरान्त व्रत का समापन चरणामृत के साथ पारन कर किया गया।
उक्त कार्यक्रम में संस्थान के अनेकों अधिकारीगण, कर्मचारीगण, श्रमिक बन्धुओं के साथ-साथ संविदाकार एवं संविदा श्रमिकों सहित आस-पास के अनेकों श्रद्धालुजनों का गरिमामयी उपस्थिति रही जिसके लिये संस्थान मानव संसाधन विभाग के कर्मचारी संबंध विभाग प्रमुख श्री संजय साजन द्वारा सभी को छठ पर्व की हार्दिक बधाईयाँ दी गयी।








