Yuvika Chaudhary:फॅमिली ट्रिप पर बाहर गयी थी एक्ट्रेस युविका चौधरी तभी उनके घर हो गया ये कांड
एक्ट्रेस ने किया खुलासा घरेलू नौकर ने दिनदहाड़े की चोरी ,
एंटरटेनमेंट न्यूज़ : : टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी कलाकार युविका चौधरी ने अभी हाल ही में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब ब्लॉग के जरिये अपने फैंस को बताया कि जब वह अपने फॅमिली ट्रिप के दौरान गोवा ट्रिप पर गयी हुयी थी तभी उनके घर में दिनदहाड़े चोरी हो गयी थी। बड़ी बात ये है कि यह चोरी किसी बाहर के व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके खुद के हाउसहेल्प (घरेलू नौकर) ने की है।
गोवा ट्रिप के दौरान हुआ हादसा
आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने बताया कि यह घटना उस समय की है जब वे अपने परिवार के साथ गोवा ट्रिप पर थीं और उनके पति प्रिंस नरूला किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर पर सिर्फ उनका हाउसहेल्प ही मौजूद था। तभी उसने इस मौके का फायदा उठाकर घर में चोरी की और फिर फरार हो गया। युविका ने कहा कि जब वे घर लौटे, तब उन्हें यह समझने में काफी समय लगा कि आखिर हुआ क्या है।

घरेलू कामकाज ठप, बेटी की देखभाल में जुटीं
वहीं चोरी के बाद से युविका की जिंदगी में अचानक अव्यवस्था फैल गई है। उन्होंने बताया कि इस समय उनका सारा काम रुक गया है क्योंकि घर में कोई मदद करने वाला नहीं है। युविका ने व्लॉग में बताया कि उनकी बेटी एकलीन अब काफी एक्टिव हो गई है और उसे अकेले संभालना बेहद मुश्किल हो रहा है। जब तक उन्हें कोई नई नैनी या हाउसहेल्प नहीं मिलती, वे वीडियो बनाना और शेयर करना भी कुछ समय के लिए रोक रही हैं।
तलाक की खबरों पर भी किया था कपल ने जवाब
हाल ही में युविका और प्रिंस नरूला की तलाक की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में थीं। कई लोगों को लगने लगा था कि ये कपल अलग होने जा रहा है। लेकिन प्रिंस और युविका ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए अपनी रजिस्टर्ड मैरिज की जानकारी शेयर की। उन्होंने साफ किया कि वे अब भी साथ हैं और एक खुशहाल परिवार के रूप में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं।

बेटी एकलीन के साथ बिता रही हैं वक्त
युविका और प्रिंस की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम उन्होंने “एकलीन” रखा है। युविका फिलहाल अपने सारे काम छोड़कर पूरी तरह से बेटी की देखभाल में जुटी हैं। उन्होंने अपने फैंस से कहा कि जैसे ही घर की स्थिति सामान्य होगी और उन्हें कोई नई हाउसहेल्प मिल जाएगी, वे फिर से पहले की तरह वीडियो बनाकर अपनी जिंदगी की झलकियां साझा करेंगी। यह पूरी घटना न सिर्फ युविका के लिए बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी एक सतर्कता का संदेश है कि घर के कामों में लगे लोगों की भी सही जांच-पड़ताल ज़रूरी है। युविका के फैंस अब उनके घर की स्थिति सुधरने और उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।










