West Bengal Election 2026 :सुबह 5 .30 बजे से मतदान के लिए दिखाई दिए मतदाता ,बड़े बदलाव के संकेत
142 सीटों पर 3.2 करोड़ वोटर चुनेंगे अपना MLA-भवानीपुर सबसे हॉटसीट
चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 41,001 पोलिंग स्टेशनों पर CAPF की लगभग 2,400 कंपनियां तैनात हैं
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में हो रहे विधान सभा चुनाव में इस बार मतदाता अपना बहुमूल्य मतदान देकर एक अच्छी सरकार चुनना चाहते है। शायद यही बड़ी वजह है कि सुबह 7 बजे से शुरू होने वाले मतदान के लिए मतदाता सुबह 5 .30 बजे से ही कतारों में लगे दिखाई दिए। कई इलाकों में रिकॉर्ड स्तर की भीड़ ने चुनावी माहौल को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है।
सुबह से ही कतारें, क्या बदल रहा है बंगाल का मूड?
मतदान आधिकारिक तौर पर सुबह 7 बजे शुरू होना था, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि लोग सुबह 5:30 बजे से ही पोलिंग बूथों के बाहर कतार में खड़े नजर आए। यह ट्रेंड पहले कभी इस स्तर पर नहीं देखा गया, जो संकेत देता है कि इस बार वोटर्स का उत्साह और जागरूकता दोनों चरम पर हैं। 3.2 करोड़ से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें पहली बार वोट डालने वाले युवा भी बड़ी संख्या में शामिल हैं।
भवानीपुर: सियासत का सबसे बड़ा रणक्षेत्र
इस चरण का सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला भवानीपुर सीट पर देखने को मिल रहा है। यह सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ मानी जाती है, लेकिन इस बार उनके सामने भाजपा के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी खड़े हैं-वही नेता जिन्होंने 2021 में नंदीग्राम में ममता को हराया था। इस सीट पर नतीजा सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि बंगाल की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।
सुरक्षा का कड़ा पहरा-क्यों इतना अलर्ट?
चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 41,001 पोलिंग स्टेशनों पर CAPF की लगभग 2,400 कंपनियां तैनात हैं। हर बूथ पर कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं और वेबकास्टिंग के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। कई संवेदनशील इलाकों में बॉडी कैमरों से लैस जवान तैनात किए गए हैं, जिससे पारदर्शिता और नियंत्रण दोनों सुनिश्चित किए जा सकें।










