
कन्नौज: स्कूल के क्लासरूम में खुलेआम रोमांस का वीडियो वायरल, शिक्षक – शिक्षिका निलंबित
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। सौरिख ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय बझेड़ी में तैनात एक महिला और एक सहायक अध्यापक को विद्यालय के ही एक क्लास रूम में रोमांस का वीडियो सामने आने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने आज यह कार्रवाई की।
निलंबित किए गए शिक्षकों में सहायक अध्यापक अवधेश पाल और सहायक अध्यापिका पूजा रानी शामिल हैं। यह कार्रवाई सौरिख के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक की संस्तुति पर की गई है। बीईओ की रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों शिक्षकों का एक वीडियो सामने आया हैं, जो शिक्षक आचरण के विपरीत हैं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि इस तरह की गतिविधियों का विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
निलंबन अवधि के दौरान अवधेश पाल को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) गुगरापुर और पूजा रानी को बीआरसी तालग्राम से संबद्ध किया गया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच भी जारी रहेगी।
दो दिन पहले वायरल हुए थे वीडियो
दोनों शिक्षकों के कथित रोमांस के कई वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। बताया जा रहा है कि ये वीडियो किसी हिडन कैमरे से रिकॉर्ड किए गए थे और करीब छह महीने पुराने हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की विभागीय जांच कर रहा है।
स्कूल के क्लासरूम में सहायक अध्यापक का महिला टीचर के साथ रोमांस करता वीडियो सामने आने के बाद हंगामा हो गया। टीचर के पति का कहना है कि मैंने शादी के बाद पत्नी को पढ़ाया लिखाया। बीएड बीटीसी का कोर्स कराया। उसने नौकरी लगते ही मेरे ऊपर केस करा दिया। यहां तक कि तमंचे में भी जेल करा दी। अब पता चला कि उसका अफेयर स्कूल के टीचर से चल रहा है।
वहीं, सहायक अध्यापक की पत्नी भी स्कूल पहुंचीं थी। उन्होंने पति पर स्कूल में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया। टीचर की पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया। पत्नी के अनुसार, उनका मुकदमा पिछले चार साल से चल रहा है। मेरा पति मुझे साथ ले जाने को तैयार नहीं है। अब पता चला कि उसका अफेयर स्कूल की टीचर से चल रहा है। पूरा मामला सौरिख ब्लॉक के बझेड़ी गांव स्थित प्राइमरी स्कूल का है।
आरोपी पुरुष टीचर का नाम अवधेश पाल है,
जो हसेरन के उमरीपुरवा गांव के निवासी हैं। उनकी शादी वर्ष 2020 में औरैया जिले के विधूना निवासी रंजना पाल से हुई थी। रंजना स्वयं ग्राम पंचायत अधिकारी हैं।
रंजना पाल ने आरोप लगाया है कि शादी के समय उनके परिवार ने पर्याप्त दहेज दिया था, लेकिन अवधेश पाल उन्हें लगातार प्रताड़ित करते रहे। इस उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने 2021 में फैमिली कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, जो अभी भी विचाराधीन है। रंजना को अवधेश पाल के अफेयर की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने क्लासरूम में एक गुप्त कैमरा लगवाया। इसी कैमरे में अवधेश पाल की आपत्तिजनक हरकतें कैद हो गईं।
दूसरी ओर, वीडियो में दिख रही महिला टीचर के पति ने भी अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि उन्होंने मेहनत-मजदूरी करके अपनी पत्नी को पढ़ाया। वर्ष 2021 में जब उनकी पत्नी को नौकरी मिली, तो उन्होंने पति पर ही दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवा दिया। पति ने यह भी बताया कि उनके दो बच्चे हैं, जिनसे पत्नी उन्हें मिलने नहीं देती।
Post Views: 6