नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस का लखनऊ में प्रदर्शन
लखनऊ, (BNE)विदित हो कि माननीय अदालत ने यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी के खिलाफ ईडी की कार्यवाही को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया है। माननीय अदालत ने फैसला दिया है कि ईडी का मामला क्षेत्राधिकार से बाहर है, उसके पास कोई एफआईआर नहीं है जिसके बिना कोई मामला ही नहीं बनता है। इस फैसले से मोदी सरकार की बदनीयती और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्यवाही पूरी तरह से बेनकाब हो गयी है।
इसी अनुक्रम में आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी, पूर्व मंत्री के नेतृत्व में तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रूद्र दमन सिंह बबलू एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। ज्ञातव्य हो कि आज अपरान्ह 1ः30 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी के नेतृत्व में कांग्रेसजन कांग्रेस मुख्यालय से कूच करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े मगर उ0प्र0 की योगी सरकार जो शांतिपूर्ण प्रदर्शनों से भी डरती है और हर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग करती है, उसने आज एक बार फिर वही पुराना रवैया अपनाया। भाजपा सरकार की बदनीयती और संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग के विरोध में प्रदर्शन कर कांग्रेसजनों के साथ बल का प्रयोग किया गया एवं उन्हें बीच रास्ते से गिरफ्तार कर अस्थाई जेल ईको गार्डेन ले जाया गया।
इस मौके पर उपस्थित पत्रकार बन्धुओं के समक्ष अपनी बात रखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ईडी को फटकार लगना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस तरह की तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के सामने न कभी झुकी है और न कभी झुकेगी
श्री राय ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी जी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को बदनाम करने का भाजपा सरकार यह प्रयास पूरी तरह से विफल हो गया। कांग्रेस पार्टी सत्य, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी।
आज के प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व विधायक इंदल रावत, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, निवर्तमान प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री रुद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, डॉ0 उमाशंकर पाण्डेय अंकित तिवारी, बृज मौर्या, सुशील तिवारी सोनू पंडित, डॉ0 अमित कुमार राय, सुभाष मिश्रा कैप्टन बंशीधर मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, प्रमोद सिंह, नरेंद्र गौतम, संजय शर्मा, प्रदीप सिंह, नारायणपति त्रिपाठी, लल्लन कुमार, राजेश सिंह काली, विक्रम पाण्डेय, बद्री विशाल तिवारी, सुरेंद्र कुशवाहा, विकास श्रीवास्तव, अब्दुल्ला शेर खान, सुशीला शर्मा, डॉ0 रिचा शर्मा, रविंद्र पटेल, विजय बहादुर, प्रतिभा अटल पाल, अनामिका यादव, दीपक पाठक, अवनीश शुक्ला, मेहताब जायसी, संजीव पाण्डेय, विभा त्रिपाठी, परवीन खान साबरा खातून, आशुतोष मिश्रा, डॉ0 अजय शुक्ला, शैलेंद्र दीक्षित, मोहम्मद मोहसिन खान, अंशू त्रिपाठी, मनोज तिवारी, तीरथ राज मिश्रा, मोहम्मद नईम. श्रीमती किश्वर जहां. फखरुल इस्लाम. इशरत अली. आकिल हुसैन सीजू. अभिमन्यु विश्वकर्मा नवाब सलीम खान.आदर्श दयावान. मनीष लोधी. मोहम्मद कबीर मोहम्मद इलियास. मोहम्मद फैजान अली. तीरथ राज मिश्रा. गोपाल चौधरी मनोज वर्मा जेब मलिक. अकील अहमद खान. आफताब मोहसिन. प्रतिमा धवन. एडवोकेट नसरीन. मोहम्मद वकील. रामप्रताप त्रिपाठी. बाबा पांडे. राम प्रकाश शुक्ला. सुभाष श्रीवास्तव. राजेंद्र धानुक. रामदीन रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










