• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

रोमांस न कर पाने का दर्द

News-Desk by News-Desk
October 8, 2024
in ट्रेंडिंग न्यूज़, दिल्ली, राष्ट्रीय, विशेष
0

खबरें हटके

Model Sheetal Murder

Fault In Plane:लखनऊ एयरपोर्ट पर सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट पहुंचते ही मचा हाहाकार,वजह थी ये

Sitapur Road Accident-सीतापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ली 4 किशोरों की जान

T N Sinha (BREAKING NEWS EXPRESS )
वैसे ये बात सत्य है कि इस नश्वर संसार में कुछ भी शाश्वत नहीं है। ऐसा समझा जाता है कि अगर कुछ शाश्वत है, तो वो प्रेम है। लोग अमूमन इसे भौतिकवाद से जोड़ कर देखते हैं, जिसका अंजाम ज़िंदगी के साथ भी और ज़िंदगी के बाद भी, रोमांस की तलाश में रहता है। 
बकौल श्रीलाल शुक्ल, पुनर्जन्म की अवधारणा में अदालतों का बहुत बड़ा योगदान है। ताकि वादी और प्रतिवादी इस अफ़सोस के साथ न मरें कि दीवानी मुकदमे का फैसला नहीं हुआ। उसके लिए अगला जन्म पड़ा है। अदालतों के अतिरिक्त ये बात रोमांस पर भी लागू होती है, जिसे ‘सौ बार जन्म लेंगे, सौ बार फ़ना होंगे’ गाने की शक्ल में समझाने की कोशिश की गई है। 
प्रेम जो है, ये लड़कपन में ही, किसी न किसी से हो ही जाता है। इस मामले में आजकल का वक़्त अच्छा है। दूसरी ही मुलाक़ात में लड़का बेहिचक ‘आती क्या खंडाला’ कह देता है। लड़की भी होशियार होती है कि ये कहीं खंडाला ले जाकर, खाली एक वडा पाव खिलाकर टरका न दे, लिहाज़ा वो हाथ के बात साफ़ कर लेती है कि वहां जाकर करना क्या है ? जब लड़का घूमने फिरने, खाने पीने, नाचने गाने और ऐश करने की तसदीक कर देता है, तब जाकर सुझाव पर गौर किया जाता है। पहले ऐसा नहीं था। खंडाला तो दूर की बात है। लड़की को उसके मनपसंद चाट के ठेले पर बुलाने के लिए सोच विचार में ही सालों निकल जाते थे। मन में बुरे बुरे ख्याल आते थे कि कहीं लड़की ने झिड़कने के साथ, घर में शिकायत कर दी तो। इन्हीँ ख्यालात के बीच डूबते उतराते, इधर लड़की की शादी की तारीख आ जाती थी और उधर चाट वाला तवा ही खटखटाता रह जाता था। लड़का अलबत्ता रोमांस के ख़्वाब की तस्वीर बुनता रहता है, लेकिन ताबीर किसी सूरतेहाल में नहीं बनती।
भिन्न भिन्न देशों में रहन सहन के अलग अलग तौर तरीके होने की तरह प्रेम और रोमांस के भी अलग नियम कायदे और कानून हैं।भारत में ये समझा जाता है कि किसी तरह एक बार शादी कर दो, उसके बाद प्रेम तो झक मारकर अपने आप हो ही जायेगा। ये भी मान कर चला जाता है कि प्रेम और रोमांस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और उसूलन शादी के बाद रोमांस का होना लाज़मी है। लोग बाग यहां वैसे ही नियम कायदे कानून को ताक पर रख कर चलते हैं, तो रोमांस की क्या बिसात है। 
हमारे एक मित्र की शादी हुई तो रोमांस की मारी उनकी बीवी ने आते ही मालूमात की, कि उनको खाने में क्या पसंद है। बड़ी मुश्किल से पता चला कि सावन में कभी कभार भुना हुआ भुट्टा शौक से खा लेते हैं। रोमांस का ये नुस्खा हाथ लगते ही सुबह नाश्ते में कॉर्न फ्लेक्स, खाने से पहले स्वीट कॉर्न सूप, फ़िर मक्की की रोटी के साथ पालक कॉर्न की सब्ज़ी, शाम की चाय के साथ पॉप कॉर्न, रात में भुट्टे की खीस की कचौरी के साथ भुट्टे की खीर और सोने से पहले भुना हुआ भुट्टा मय डंडी के पकड़ाया जाने लगा। जब ये सिलसिला काफी दिन चला और तौबा बुल गई, तब जाकर पता चला कि ये रोमांस का एक तरीका है। उन्होंने गुज़ारिश की वो अब ज़िंदगी में भुट्टे की तरफ़ देखेंगे भी नहीं और बदले में वो भुट्टा मार्का रोमांस का ख्याल दिल में नहीं लायेंगी। 
एक दफ़े उनको स्कूटर पर पीछे बैठना था। उन्होंने उनसे कहा कि बैठकर उन्हें पीछे से पकड़ लें, नहीं तो गिरने का खतरा है। उनकी बीवी समझीं कि ये रोमांटिक होने की कोशिश कर रहे हैं। बोलीं, ‘ज़्यादा दिल में दर्द न उठे। हम ऐसा हरगिज़ भी नहीं करेंगे। भला, कोई देखेगा तो क्या कहेगा।’ वो झुंझला कर बोले, ‘चलते स्कूटर से गिरने के बाद, अभी सड़क पर बिखरी पड़ी मिलोगी, तो दिल को छोड़कर पूरे शरीर में ‘ये दर्द बड़ा बेदर्द है’, होने की नौबत आ जायेगी।’
वक़्त का क्या है, वो तो ‘सुबह होती है शाम होती है, उम्र यूं ही तमाम होती है’ की तरह बीतता ही जाता है। अब उसे इस बात से क्या लेना देना कि रोमांस का दख़ल हुआ या नहीं। वक़्त को भले इस बात से मतलब न हो, लेकिन उनकी बीवी को ये एहसास होने लगा था कि ज़िंदगी में रोमांस का होना ज़रूरी है। भुट्टे का नाम लेते तो तलाक़ का खतरा था, इसलिए इस बार रोमांस हलवे की शक्ल में नमूदार हुआ। खाने के बाद प्लेट में ज़रा सा सूजी का हलवा सामने पटक दिया गया कि ‘बहुत रोमांस की रट लगाये थे। हलवा खाओ। शुगर का ख्याल तो है नहीं। हमें क्या, ठूंसो।’ कोयल सी कूकती आवाज़ में रोमांस से ज़्यादा कोलेस्ट्रॉल का ख्याल करते हुए, हलवे में घी भी उतना ही था। ठूसनें वाला माहौल ज़रूर रोमांटिक और दिल बाग बाग करने वाला था। 
एक दिन रेडियो पर फरमाइशी गीतों के प्रोग्राम में किसी और रोमांस के मारे श्रोता की फ़रमाईश पर ये गाना बज गया कि ‘दुनिया वालों से दूर, जलने वालों से दूर। आजा आजा चलें, कहीं दूर, कहीं दूर।’ बात सौ फीसदी सही थी। अपने आप पर सौ लानतें भेजीं कि ये कारगर आईडिया पहले क्यों दिमाग़ में नहीं आया। आनन फानन में अटैचियाँ बांधकर पहाड़ की ओर ये सोच कर रवानगी दर्ज करा दी कि वहां रोमांस के नाम पर चीड़ और देवदार के पेड़ों के चारों ओर घूमते हुए एकाध गाना गाने की तमन्ना ही पूरी हो जायेगी। इस बात का ख्याल ही न रहा कि ये जो हिल स्टेशन होते हैं, यहां मार्केट भी होते हैं। वहां बीवी ने ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ वाली तर्ज़ पर सारे रिश्तेदारों ख्याल रखते हुए, खरीददारी करनी शुरू की। कुछ आईटम पसंद आये, तो कीमत मुनासिब नहीं लगी। जहां कीमत जंची, वहां आईटम में खोट निकल आई। इन हालात में पर्यटन विभाग का, लोकल टूरिस्ट गाइड बड़ा मददगार साबित होता है। वो लोकल मार्केट और अन्य जानकारी उपलब्ध करा देता है। सारा दिन निकल गया। शाम ढले होटल में वापस आये, तो कैलकुलेटर लेकर लंबा चौड़ा हिसाब किताब, जोड़ना घटाना ज़रूरी हो गया। मशक्कत के बाद नतीजा निकला कि होटल वाला सामान रखवा कर खाली हाथ वापस रवाना कर दे, उसके पहले कल सबसे पहला काम होटल से रोमांटिक चेक आउट करना बेहतर होगा। 
तेज़ कदम राहों पर कुछ सुस्त कदम रखते हुए ज़िंदगी अपनी बेढब रफ़्तार से चलती रही, लेकिन रोमांस न होना था और न हुआ। आखिरकार ये और सुनने को मिल गया, ‘अब इस उम्र में अठखेलियाँ सूझ रहीं हैं। तुम्हारे चोंचले ही खत्म होने में नहीं आते।’ अब ये समझ में न आये कि चोचलों के खत्म होने के लिए उनका शुरू होना भी तो ज़रूरी है। बहरहाल ‘ग़म दिये मुस्तकिल, कितना नाज़ुक है दिल’ ये वाकई ज़ालिम ज़माने ने न जाना। 
एक इत्मिनान ज़रूर रहा कि इतना फ़िक्रमंद होने की भी कोई ख़ास ज़रूरत नहीं है। रोमांस के लिए अभी अगला जन्म तो पड़ा ही है।
Post Views: 78
Tags: The pain of not being able to romance
Previous Post

लीलावती 

Next Post

नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में लालू , तेजस्वी व तेजप्रताप यादव को कोर्ट से जमानत मिली

Related Posts

अपराध

Model Sheetal Murder

by News-Desk
June 16, 2025
अपराध

Fault In Plane:लखनऊ एयरपोर्ट पर सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट पहुंचते ही मचा हाहाकार,वजह थी ये

by News-Desk
June 16, 2025
अपराध

Sitapur Road Accident-सीतापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ली 4 किशोरों की जान

by News-Desk
June 16, 2025
ट्रेंडिंग न्यूज़

train का फुल फॉर्म जानते है आप ?तो आज जान लीजिये

by News-Desk
June 16, 2025
अंतर्राष्ट्रीय

international news-संघर्ष के बीच PM नेतन्याहू का बड़ा दावा-‘डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करना चाहता है ईरान

by News-Desk
June 16, 2025
Next Post

नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में लालू , तेजस्वी व तेजप्रताप यादव को कोर्ट से जमानत मिली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

खिल गया दिग दिगंत

February 3, 2025

यूपी के बागवानों को और बेहतर मिलेंगे आम के दाम

October 25, 2024

LPG Price Hike :पेट्रोलियम कंपनियों ने फिर बढ़ाए LPG सिलेंडर के दाम ,उज्ज्वला योजना वालों को भी नहीं मिलेगा लाभ

April 7, 2025

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शाहजहाँपुर
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #healthnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शाहजहाँपुर
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

1915707
Total Visitors
2514
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In