



लड़की के पिता ने कहा कि दूल्हे का डांस करना बिलकुल ठीक नहीं था, और उन्होंने तुरंत शादी रोकने का ऐलान कर दिया
दुल्हन रोती रही और अपने पिता को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन वे नहीं माने।
नई दिल्ली (BNE )राजधानी दिल्ली में एक शादी समारोह में दूल्हे को “चोली के पीछे क्या है “गाने पर डांस करने पर बारात वापस लौटानी पड़ी। दुल्हन अपने नाराज पिता को इस मामले में मनाती रही ,लेकिन नाराज पिता ने उसे परिवार का अपमान बताया। और इस विवाह को रद्द कर दिया.
दरअसल दिल्ली में एक शादी समारोह बड़ी धूमधाम से चल रहा था ,इसी मौके पर दूल्हे के साथियों ने चोली के पीछे क्या है गाने पर थिरकना शुरू कर दिया और देखते ही देखते दूल्हे राजा को भी डांस करने पर मजबूर कर दिया। लेकिन यह सब दुल्हन के पिता को बिलकुल अच्छा नहीं लगा।
:
लड़की के पिता ने कहा कि दूल्हे का डांस करना बिलकुल ठीक नहीं था, और उन्होंने तुरंत शादी रोकने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि दूल्हे का व्यवहार उनके परिवार के मूल्यों का अपमान करने वाला है। दुल्हन रोती रही और अपने पिता को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन वे नहीं माने।
हालांकि, यह कोई पहली शादी नहीं है जो शादी के दिन ही रद्द हुई हो। पिछले साल दिसंबर में उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक दूल्हे ने खाना परोसने में देरी होने के कारण अपनी शादी रद्द कर दी थी। उसी दिन बाद में उसने अपनी चचेरी बहन से शादी कर ली।