• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

STORY .हैवानों की बस्ती में… कुमकुम श्रीवास्तव 

News-Desk by News-Desk
November 15, 2024
in उत्तर प्रदेश, ट्रेंडिंग न्यूज़, लखनऊ, विशेष
0

खबरें हटके

नई दिल्ली-नितिन नबीन बने 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष; मोदी-शाह ने दी बधाई

RAIPUR-साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान*

LUCKNOW-*पार्टी को नई ऊर्जा व दिशा देंगे नितिन नबीन : सीएम योगी*

‘अबे ओ ! अंधा है क्या ? मरने को मेरी ही गाड़ी मिली थी।
ये ट्रैफिक भी, जिस साले को देखो घुसा ही चला आ रहा है। हॉर्न पे हॉर्न दे रहे हैं, उल्लू का पट्ठा साइड ही नहीं दे रहा। सड़क इसके बाप की है क्या ?’ हाथ में स्टीयरिंग संभाले जिस स्पीड से मंदार ट्रक चला रहा था, उसका मुंह भी लगातार गालियों के लच्छे, उसकी बीड़ी के धुंए के साथ फेंक रहा था। उसका काम ही मौसमी फल सब्ज़ियों को इधर से उधर पहुंचाने का था। नाशिक के पिंपल गांव से बारह चक्कों के बड़े से ट्रक में टमाटर और प्याज की खेप लेकर वह अभी बस निकला ही था। उसके ट्रक में पीछे ‘आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा’ लिखा था। साथ में केवल दो आंखें बनी थी जिसमें कि एक आंख बंद थी। चौबीस घंटे से ऊपर का सफ़र था। आई ने भरपूर खाना उसके और साथ चल रहे तिरलोचन क्लीनर के लिए बांध दिया था। वह हमेशा मना करता रहता है और वह है कि मानती ही नहीं है। बारिश भरपूर हो रही थी। पूरे उत्तर भारत में जहां इस समय जानलेवा गर्मी पड़ रही थी वहीं यहां लोग कम्बल रात में ओढ़ने को मजबूर थे। बुज़ुर्ग और बच्चे सुबह-शाम कंटोपा और जैकेट में अगस्त सितम्बर के महीने में देखे जा सकते हैं।
‘ओये टिल्लेया !’ तिरलोचन को प्यार से ऐसे ही बुलाता था। नाम जरूर उसका बहुत अच्छा था पर काम उसका उतना बढ़िया नहीं था। गणपति उत्सव बस तीन दिन बाद ही था। जगह जगह दुकानों पर बप्पा बिकने को अपने हर स्वरूप में विराजमान थे। गले को अंगूठे और उंगली से पकड़कर आई शपथ कर के आया था कि स्थापना के दिन वह मौजूद रहेगा।
‘भाऊ ! अपुन सब जानता है, अंधेरा होने वाला है। ख़ुराक का टाइम है। पर कोई ढाबाईच नहीं दिखाई दे रहा है। कोई नहीं, अपुन है ना, स..ब इंजाम है।’
‘थां..बा !’ मंदार गुर्राया।
‘तुझे साले चौबीसों घंटे एक ही चीज दिखाई देती है। अबसे अंगूर की डिलीवरी बंद। पता नहीं इसके सड़ेले भेजे में क्या भरा रहता है।’
उसने ट्रक किनारे लगा दिया और चेहरे पर साथ लाये पानी से छींटे मारीं और कनपटी से अधजली बीड़ी निकाल कर फिर से जला लिया।
‘अबे घन चक्कर, रोटी निकाल, पेट में मैराथन चल रही है। इधर का कुछ जमा नहीं। बोले तो बहुत सन्नटा है रोड पर। मेरे कू चांगला(अच्छा) दिखाइच नक्को।’
‘भाऊ ! डब्बे में पूरन पोली और रसा सेव के साथ है।’ कहने के साथ ही उसने खाना निकाल लिया और सड़क के किनारे चटाई बिछाकर दोनों खाने लगे।
‘टिल्लेया ! काय करत आहे ?’ ख़ुराक कहां है ? आई दर रोज डिब्बा बांध देती है। तुम्ही खाओ।’ मंदार गुस्से से उठ कर ट्रक में चढ़ गया।
‘भाऊ ! काय कू टेंशन लेता है। मी सब बंदोबस्त कर देगा। आजू बाजू इधरीच ‘मसाला’ नक्की आहे। चानिस मिलने पर एट्टी ट्वेंटी का हिसाब रहेगा। यही डीलिंग थी ना हमारी ? बरोबर ?’
‘हाऔ’, मंदार ने बुरा सा मुंह बना दिया। इतनी देर में तिरलोचन ने कुर्सी की गद्दी के नीचे छुपा कर रखी बाटली निकाल ली। एक मंदार को देने के बाद दूसरी वह खुद गटकने लगा। मंदार ने भी अपने काले पीले दांत दिखा कर प्रसन्नता व्यक्त कर दी। आगे क्रॉसिंग पर ट्रक को उसे रोकना पड़ा। उसने सोचा था कि रात बारह के पहले पहले यहां की सीमा वह पार कर लेगा। परंतु कुछ ना कुछ हो ही रहा था, स्पीड मेंटेन नहीं हो पा रही थी। तीन गाड़ियां एक के बाद एक दनदनाती निकल गईं। उसके साथ ही सब भरभरा के एक दूसरे को टक्कर मारते लोग निकलने लगे। ‘पौन घंटे से अभी तक सब कमीने रेल फाटक पर खड़े थे I फाटक खुलते ही सब सालों को हवाई जहाज पकड़ना है।’ तिरलोचन अपनी लाल लाल आंखें किये बोला।
‘चोप्प ! एक शब्द भी बोला तो आई शपथ, यहीं जंगल में फेंक दूंगा। समझ आला ?’ बेचारा अच्छे बच्चे की तरह मुंह में उंगली चिपका कर बैठ गया।
रात गहराने लगी थी। नीरवता भंग करती हुई कभी कभार कोई गाड़ी बाजू से निकल जाती। इनका ट्रक सीमा रेखा पार कर चुका था। दोनों को अभी तक मन चाही जगह नहीं मिली थी जहां रुक कर वह आराम कर लेते। अचानक से मंदार तिरलोचन की पीठ पर धौल जमाते हुए बोला, ‘ टिल्लेया, सामने देख, कुछ लोचा है।’
त्रिलोचन पर बाटली पूरा असर कर चुकी थी। चौंक कर बोला, ‘भाऊ, क..हां, क्..या?’
‘वह देख सामने।’ मंदार का खुद ही दिल दिमाग काबू में नहीं था।
थोड़ी दूर पर कुछ मवाली एक लड़की को परेशान कर रहे थे। वह हाथ जोड़कर खड़ी थी और जाने देने की भीख मांग रही थी। पर उसकी आवाज वहां कोई सुनने वाला नहीं था। तभी अचानक जोर की आवाज हुई। ट्रक लहराते लहराते रुक गया। उसका पिछला टायर फट गया था। ट्रक देखने के बाद भी मवालियों पर असर नहीं हुआ। वह उसको पहले की तरह ही परेशान करते रहे।
‘गुरू ! अपुन की तो लाटरीच निकल गई। ऊपर वाले ने बिना मांगे ही मांग पूरी कर दी। खूब छान। भाऊ, क्या कहते हो?’ टिल्लेया अपनी लड़खड़ाती आवाज में बोला। तब तक मंदार भी अपने आपको किसी तरह संभालते उतरा और उसको भी कालर से पकड़ कर उतार कर कड़क आवाज में बोला, ‘चल, केश कर्तनालय चल कर तेरा मुंडन करा देते हैं। मजा मा ?’ साला लड़की देख कर आपे से बाहर हो जाता है। फुर्ती से टायर बदल। जरा देखना तो मांगता है कि माजरा क्या है।’ कहते हुए मंदार आगे बढ़ गया।
उसको देखते ही लड़की छटपटा कर बदमाशों के चंगुल से बाहर निकलने की असफल चेष्टा करने लगी। ‘लड़की छोड़ दे, नहीं तो अभी एक रपाटा कान के नीचे पड़ेगा, जीवन भर के लिए सुनाई देना बंद हो जायेगा। छोड़ता है कि नहीं ? तेरी तो….।’ मंदार चिल्लाया।
‘स्साले खाली पीली काय कू नाक घुसेड़ रहा है। अपने काम से काम रख वरना ऊपर का टिकट कटते देर नहीं लगेगी। ये हमारा माल है। जो मन करेगा वहीच करेगा। ज्यादा श्याणा बनने की जरूरत नहीं है। समझला ? तेरी वाट लगाने में देरी नक्को।
खूब खूब समझला, अब एक बात अपुन भी समझता है कि अगर लड़की की ‘ना’ है तो उसे छूना भी मत और परोसी थाली छोड़ना मत। क्या समझे? नही समझे,चलो पतली गली से निकल लो, वरना।’ कहने के साथ ही मंदार ने अपने पैंट में खोंसा हुआ रिवाल्वर निकाल लिया। लड़की चिल्लाये जा रही थी। ‘कोई तो मदद करो। तुम्हारे हाथ जोड़ते हैं। तुम्हारी भी तो मां बहन होंगी, दया करो भाऊ।’ लेकिन किसी को भी दया नहीं आई। एक ने यहां तक कह दिया कि हां मां है, बहन भी है लेकिन वही नहीं है जिसकी अपुन को जरूरत है। सब के सब टल्ली थे। सीधे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। तभी तिरलोचन टायर बदल कर आ गया। अब उसको भी लड़की चाहिए थी। अब बात हाथापाई पर उतर आई थी। इस बीच मौका पाकर मंदार ने हवाई फायर कर दिया और लड़की को अपनी तरफ़ घसीट लिया। गोली चलते देख कर लड़के भाग खड़े हुए। शायद नये नये गुण्डे बने थे। मंदार लड़की का हाथ पकड़ कर खींचता हुआ ट्रक की ओर बढ़ने लगा। लड़की डर के मारे कांप रही थी।
‘भाऊ, छोड़ दो, कहने के साथ उसके पैरों पर गिर पड़ी। लेकिन मंदार को तरस नहीं आया। वह उसी तरह उसको खींचता रहा। त्रिलोचन मारे खुशी के पागल हुआ जा रहा था। आखिरकार मसाला हाथ लग ही गया था। यही दुनिया है कोई लड़की को माल तो कोई मसाला कहता है। उसी औरत से जन्म लेकर उसी की इज़्ज़त को उछालने में कोई पीछे नहीं रहता है। चाहे घर हो या बाहर। बस वह कहीं भी सुरक्षित नहीं है। दोनों ने मिलकर बलपूर्वक उस निरीह को ट्रक में चढ़ा ही लिया। जैसे वह इंसान नहीं भेड़ बकरी हो। ट्रक ने फिर अपनी गति पकड़ ली थी। लड़की थर थर कांपे रही थी। तब तक बेकाबू टिल्लेया ने एक और बाटली मंदार की तरफ़ उछाल दी। ‘गुरु! आज तो अपणी दावत है।’ कहते कहते उसने लड़की के कंधे पर अपना हाथ जमा दिया। ये देख कर मंदार आपे से बाहर हो गया। उसने ट्रक रोक दी। भरपूर गालियों की बौछार के साथ उसको ट्रक से उतार कर पीछे टमाटरों के बीच में बैठने का आदेश दे दिया। ना मानने की दशा में वह बीच रास्ते में उसको उतारने की भी धमकी दे चुका था। त्रिलोचन अच्छी तरह समझ गया था कि मंदार की नीयत में खोट आ चुका था। वह अकेला ही फ़ायदा उठाना चाहता है। किसी भी तरीके से वह गाड़ी से नीचे नहीं उतरा। मंदार के ऊपर क्रोध और नशा दोनों बुरी तरह से सर चढ़कर बोल रहे थे।
‘भाऊ !’ वह रोते रोते बोली, इधर ही पहाड़ी के पीछे की शिवाजी बस्ती में वह रहती है, घर पास में ही है उसका I जीवन भर कृतज्ञ रहेगी। बप्पा उस पर अपनी कृपा बरसायेंगे। बस उसे जाने दे। घर पर बूढ़ी मां उसकी प्रतीक्षा कर रही होगी। तुम्हारी भी तो संतान होगी, कुटुम्ब होगा। कृपा करो दादा ! वह रोते जा रही थी। बार बार बप्पा को याद कर रही थी। लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे कि आज उसके बप्पा उससे रुठ गये हैं। सब तरफ़ से उसे अंधकार दिखाई दे रहा था।  लेकिन अभी तिरलोचन थोड़ा शांति में था, या शायद वह अब अपने ही होश में बिल्कुल नहीं था।
तब तक एक झटके के साथ गाड़ी मुड़ी और रुक गई, लड़की की जान गले में अटकने लगी कि अब उसकी प्रतिष्ठा गई। उसकी आंखों से आंसू लगभग सूख चुके थे। मंदार गाड़ी से नीचे कूद गया था। उसके हाथ में टॉर्च थी।‌ वह निकलते बैठते लोगों से कुछ बात कर रहा था। फिर वह आकर ट्रक में बैठ गया। लड़की पुनः सहम गई। उसने एक आखिरी बार रोते रोते उसे गाड़ी से उतारने की विनती करने लगी। लेकिन मंदार उसकी कुछ सुन नहीं रहा था। डांट पे डांट लगाते जा रहा था। बाहर इस समय कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। इस सारे कांड में आधी से ज्यादा रात बीत चुकी थी। तभी एक जगह आकर ट्रक खड़ा हो गया।
‘ओये टिल्लेया ! उठ साले, दरवाजा खोल।’ वह हड़बड़ा गया। उसका नशा भी काफ़ूर हो गया।
‘क्या भाऊ, लड़की भाग ग‌ई?’ मगर तभी उसने रोती हुई उस बेचारी को देख लिया। पता नहीं उसके नन्हें से मस्तिष्क में क्या कहानी बन गई। उसने कुछ ना कह कर दरवाजा खोल दिया। उधर से मंदार भी उतर कर आ गया। लड़की जैसे ही नीचे उतरी उसने देखा वह अपने घर के सामने खड़ी है। उसको विश्वास ही नहीं हुआ कि वह सुरक्षित अपने घर पहुंच ग‌ई थी। उसने शीघ्रता से घंटी बजा दी। दरवाजा तुरंत ही उसके भाई ने खोल दिया। अंदर उसकी मां चिंतामग्न बैठी आंसू बहा रही थी। ना जाने उसकी बेटी कहां और किस हाल में होगी। वह भाग कर अपनी मां से लिपट कर जोर जोर से रोने लगी। भाई ने मंदार को अंदर बुलाया। वह बताने लगा कि वह और उसकी बहन दिन में कॉलेज जाते हैं और सांय से आधी रात तक काम करते हैं। दोनों के कार्यक्षेत्र अलग अलग हैं। उसकी बहन दस मिनट पहले फ्री जाती थी वह उसको वहीं से साथ लेकर घर जाता था। आज उसको देर हो गई थी तभी ये हादसा हो गया। उन लोगों को लगा कि आज साक्षात बप्पा सहायक बन कर उनके घर आयें हैं।
मंदार ने बताया कि वह भी कोई दूध का धुला नहीं है। उसका काम ही ऐसा है कि उसको दारू की लत लग गई है। लेकिन उसने बहन बेटियों को बुरी दृष्टि से कभी नहीं देखा। अगर इस समय वह इसको बचाने की बात कहता तो तिरलोचन ऐसा होने नहीं देता और मरने मारने पर उतारू हो जाता। इसलिए उसको सख़्ती का व्यवहार करना पड़ा। आशा है आप लोग इसे अन्यथा नहीं लेंगे। प्रयास ये करना चाहिए कि बच्चियों को दिन के समय ही काम पर जाना और आना चाहिए। यदि समाज में व्यक्ति ये प्रण कर ले कि लड़कियों कि सुरक्षा का भार उनके कंधों पर भी है तो विश्वास कीजिए कि कोई भी लड़की अभया, निर्भया नहीं बनेगी। इतना कह कर लड़की के सिर पर हाथ रख कर वह बाहर आ गया। ऊपर नीले आकाश में प्रकाश प्रस्फुटित होने लगा था, रात बीत चुकी थी।
कुमकुम श्रीवास्तव
लखनऊ।
Post Views: 313
Tags: STORY. In the colony of monsters... Kumkum Srivastava
Previous Post

लखनऊ-गुरु नानक देव जी महाराज ने हम सभी को ईश्वर की आराधना के प्रति किया प्रेरित-मुख्यमंत्री योगी

Next Post

सुकन्या-डा•आकांक्षा दीक्षित

Related Posts

ट्रेंडिंग न्यूज़

नई दिल्ली-नितिन नबीन बने 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष; मोदी-शाह ने दी बधाई

by News-Desk
January 20, 2026
छत्तीसगढ़

RAIPUR-साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान*

by News-Desk
January 20, 2026
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-*पार्टी को नई ऊर्जा व दिशा देंगे नितिन नबीन : सीएम योगी*

by News-Desk
January 20, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय करने जा रहा है ये शोध

by News-Desk
January 20, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

AI का कमाल !एक रात की नींद से बनेगी आपकी हेल्थ रिपोर्ट

by News-Desk
January 20, 2026
Next Post

सुकन्या-डा•आकांक्षा दीक्षित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

Oplus_131072

लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग पर हंगामा: भारतीय मूल का व्यक्ति खिड़की तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार

April 30, 2025

PATNA-नीतीश राज के 20 वर्षों में बिहार में दोगुनी हुई सड़क निर्माण की रफ्तार* 

June 20, 2025

कन्नौज: सदर तहसील के एकजुट अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में की नारेबाजी, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

December 26, 2024

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #healthnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

3441382
Total Visitors
286
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In