



समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में 25 साल की उम्र में प्रिया सरोज सांसद बन गई थीं
सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं।उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की
प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी समरोज को हराकर लोकसभा चुनाव जीता था।
Star cricketer Rinku Singh got engaged:क्रिकेट की दुनिया के स्टार रिंकू सिंह से जुडी एक खुश खबर आ रही है। रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। आपको बता दें ,कि प्रिया सरोज सबसे कम उम्र की सांसद है। इस खबर से पॉलिटिक्स और क्रिकेट की दुनिया से जुड़े लोग रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को बधाई देने में लगे है.BREAKINGNEWSEXPRESS.COM
प्रिया सरोज के बारे में कुछ संक्षिप्त जानकरी दे रहा हूँ। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में 25 साल की उम्र में प्रिया सरोज सांसद बन गई थीं। वो मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीती थीं। प्रिया सरोज के बारे में ज्यादा जानकारी दें तो वो सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं।उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी समरोज को हराकर लोकसभा चुनाव जीता था।BREAKINGNEWSEXPRESS.COM
प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। अब सीट पर उनकी बेटी का कब्जा है।रिंकू सिंह की बात करें तो वह बेहतरीन क्रिकेटर हैं।BREAKINGNEWSEXPRESS.COM
आगामी इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली टी 20 सीरीज में भी वह खेलते नजर आएंगे।आईपीएल में वह शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली केकेआर टीम का हिस्सा हैं।रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए 30 टी 20 मैचों में 46 से भी ज्यादा के औसत से 507 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 160 से ज्यादा का रहा है। रिंकू सिंह भारतीय टीम के लिए दो वनडे मैच भी खेल चुके हैं।रिंकू सिंह ने आईपीएल में एक ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ने कारनामा भी किया हुआ है।BREAKINGNEWSEXPRESS.COM