कन्नौज: शासकीय योजनाओं में पीडीए की अनदेखी कर बंदर बांट का सपा ने लगाया आरोप
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। नसिरापुर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष कलीम खान ने जिले में हुए कथित ‘पीडीए घोटाले’ को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखे हमले किए।
उन्होंने इस घोटाले को गरीब और वंचित समाज के साथ बड़ा धोखा करार दिया है।
घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
प्रेस को संबोधित करते हुए कलीम खान ने कहा कि जिले में पीडीए के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली की गई है,उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुँचाने के बजाय चहेतों को लाभ पहुँचाया गया है, जिससे पीडीए वर्ग का शोषण हुआ है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
साक्ष्यों के साथ किया खुलासा
कलीम खान ने पत्रकारों के सामने कथित घोटाले से संबंधित कुछ दस्तावेज भी प्रस्तुत किए। उन्होंने दावा किया कि ये दस्तावेज इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि किस तरह नियमों को दरकिनार कर अनियमितताएं बरती गई हैं।
उन्होंने कहा कि कन्नौज की तीनों विधानसभाओ में करीब 5200 फर्जी वोट बढ़ाये गए जैसे बिहार और बंगाल में भाजपा ने फर्जी वोटो के आधार पर अपनी सरकार बनाई वैसे भाजपा उत्तर प्रदेश भी यही करना चाहती है, मगर हम पीडीए के लोग इनके मनसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेगी और जनता के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
प्रशासन को दी चेतावनी
सपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो हर स्तर पर जनता की आवाज बुलंद कर रही है।
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस घोटाले के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष पीपी सिँह बघेल, हसीब हसन सयूस प्रदेश उपाध्यक्ष, विवेक पाल, कुलदीप यादव सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे।









