



RAJSTHAN :ऐसा सख्त कानून बने जिसमे बलात्कारियों को पकड़ कर नपुंसक बना देना चाहिए-राज्यपाल
हमारी सरकार किसी भी कीमत पर अपराधियों को नहीं छोड़ेगी। सख्त कार्रवाई की जाएगी-गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम
जयपुर (BNE ) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर एक बड़ा बयान दिया है ,जिसको लेकर उनके बयानों की चर्चा जोरो पर है। दरअसल सोमवार को राजस्थान विधान सभा में गर्भवती महिला के साथ हुए बलात्कार का मुद्दा गरमा गया जिसको लेकर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि हमारी सरकार किसी भी कीमत पर अपराधियों को नहीं छोड़ेगी। सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, इस दुष्कर्म मामले की चर्चा के बीच राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर बड़ा बयान दिया है। राज्यपाल ने कहा कि बलात्कारियों के खिलाफ ऐसा कानून होना चाहिए जो आरोपियों को पकड़कर उन्हें नपुंसक बना दे।
राज्यपाल हरिभाऊ सोमवार को भरतपुर दौरे पर रहे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी पशु चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस दौरान महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर राज्यपाल ने कहा कि जहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, वहां लोग उनकी मदद करने की बजाय उसका वीडियो बनाते हैं, लेकिन लोगों को वीडियो बनाने की बजाय उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि और लोग आगे आएं।
उन्होंने कहा कि अपराध करने वाला अकेला रहता है और जब आप मदद करेंगे तो आप तीन-चार हो जाएंगे। जब तक यह मानसिकता हमारे अंदर नहीं आएगी, बलात्कार नहीं रुकेंगे। बलात्कारियों को नपुंसक बनाने के लिए कानून होना चाहिए। महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमारे महाराष्ट्र में एक ग्राम पंचायत ऐसी थी जहां बहुत सारे कुत्ते थे। उसे नपुंसक बना दिया गया, अर्थात नपुंसक बना दिया गया। इसी प्रकार, किसी भी महिला या लड़की के साथ बलात्कार करने वाले के खिलाफ भी ऐसा ही कानून होना चाहिए और आरोपी को तुरंत पकड़कर उसका बधियाकरण किया जाना चाहिए।