• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

पेंशन का सवाल: नेता और विधायक मालामाल, जनता और कर्मचारी बेहाल

News-Desk by News-Desk
December 29, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, दिल्ली, राष्ट्रीय, विशेष
0

खबरें हटके

​बिलासपुर की आदया श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया, जीता ‘जूनियर मिस इंडिया मिस कॉन्फिडेंट’ का खिताब

DEHRADUN-शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन औपचारिकता नहीं,उत्तराखंड को 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनाने का साझा प्रयास — मुख्यमंत्री

उपभोक्ताओं की उम्मीदों को नया रूप देने वाली जेन ज़ी

पेंशन का सवाल: नेता और विधायक मालामाल, जनता और कर्मचारी बेहाल

(एक से अधिक पेंशन, यात्रा भत्ते की सर्वसम्मति और 60 साल सेवा के बाद भी पेंशन से वंचित कर्मचारी—लोकतंत्र की उलटी प्राथमिकताओं की कहानी) 
सवाल राशि का नहीं, नियत का है। सवाल यह है कि जब एक आम कर्मचारी 30–35 साल सेवा देने के बाद भी पेंशन के लिए दर-दर भटकता है, जब लाखों कर्मचारी नई पेंशन योजना के जाल में फँसकर बुढ़ापे की सुरक्षा से वंचित हैं, तब सत्ता से जुड़े लोगों को एक से अधिक पेंशन किस नैतिक अधिकार से मिलती है?
यह कैसी व्यवस्था है जहाँ विधायक बनने के पाँच साल बाद भी पेंशन का अधिकार जन्म ले लेता है, लेकिन शिक्षक, क्लर्क, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, स्वास्थ्यकर्मी, फील्ड वर्कर—जो 60 साल तक सेवा देता है—वह पेंशन का पात्र भी नहीं बन पाता? क्या लोकतंत्र में श्रम का मूल्य सत्ता की दूरी से तय होता है?
– डॉ सत्यवान सौरभ
लोकतंत्र की किताबों में लिखा है कि सत्ता जनता की सेवक होती है। व्यवहार में यह वाक्य अब एक पुराना मुहावरा बन चुका है—इतना पुराना कि सत्ता खुद भी इसे गंभीरता से नहीं लेती। आज का लोकतंत्र सेवा नहीं, सुविधा का तंत्र बन चुका है; और इस तंत्र की सबसे सुंदर, सबसे सुविधाजनक, सबसे सुरक्षित जगह है—सर्वसम्मति।
जैसे ही बात अपने हितों की आती है, हमारे जनप्रतिनिधि वैचारिक मतभेद भूल जाते हैं। न पक्ष रहता है, न विपक्ष। न सत्ता होती है, न प्रतिपक्ष। सब एक साथ हो जाते हैं—जैसे कोई पारिवारिक मामला हो, जैसे कोई निजी उत्सव हो। पूर्व विधायकों के लिए ₹10,000 यात्रा भत्ता का सर्वसम्मति से पारित होना कोई साधारण निर्णय नहीं है, यह उस मानसिकता का उद्घाटन है जिसमें सत्ता खुद को जनता से ऊपर और अलग मानने लगती है।
यह वही सदन है जहाँ किसानों की आत्महत्याओं पर बहस “असंवेदनशील” हो जाती है, मज़दूरों की मौतें “आँकड़ों” में बदल जाती हैं, बेरोज़गारी “वैश्विक चुनौती” बन जाती है और महँगाई “अस्थायी स्थिति” कहकर टाल दी जाती है। लेकिन जैसे ही बात विधायकों, पूर्व विधायकों, मंत्रियों या सत्ता से जुड़े वर्ग की आती है—लोकतंत्र चौकन्ना हो जाता है, सक्रिय हो जाता है, तत्पर हो जाता है।
₹10,000 कोई बड़ी राशि नहीं है—यह तर्क अक्सर दिया जाता है। बिल्कुल सही है। यह बड़ी राशि नहीं है। लेकिन सवाल राशि का नहीं, नियत का है। सवाल यह है कि जब एक आम कर्मचारी 30–35 साल सेवा देने के बाद भी पेंशन के लिए दर-दर भटकता है, जब लाखों कर्मचारी नई पेंशन योजना के जाल में फँसकर बुढ़ापे की सुरक्षा से वंचित हैं, तब सत्ता से जुड़े लोगों को एक से अधिक पेंशन किस नैतिक अधिकार से मिलती है?
यह कैसी व्यवस्था है जहाँ विधायक बनने के पाँच साल बाद भी पेंशन का अधिकार जन्म ले लेता है, लेकिन शिक्षक, क्लर्क, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, स्वास्थ्यकर्मी, फील्ड वर्कर—जो 60 साल तक सेवा देता है—वह पेंशन का पात्र भी नहीं बन पाता? क्या लोकतंत्र में श्रम का मूल्य सत्ता की दूरी से तय होता है?
विडंबना यह है कि जिन पूर्व विधायकों को आज यात्रा भत्ता दिया जा रहा है, वे पहले से ही कई-कई पेंशन ले रहे हैं—कभी विधायक की, कभी सांसद की, कभी मंत्री की, कभी समिति की। सत्ता में बिताए गए कुछ वर्षों ने उन्हें आजीवन सुरक्षा दे दी, जबकि वही सत्ता व्यवस्था को चलाने वाले कर्मचारियों को बुढ़ापे में भी असुरक्षित छोड़ देती है।
जनता से बार-बार कहा जाता है कि “सरकार के पास पैसा नहीं है।” लेकिन यह वाक्य केवल जनता के लिए आरक्षित है। कर्मचारियों के लिए पैसा नहीं है, किसानों के लिए पैसा नहीं है, छात्रों के लिए पैसा नहीं है, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए पैसा नहीं है। लेकिन नेताओं की सुविधाओं के लिए पैसा हमेशा उपलब्ध रहता है—बिना बहस, बिना विरोध, बिना शर्म।
सवाल यह भी है कि विरोध आखिर जाता कहाँ है? जिन सदनों में पानी की बोतल पर हंगामा हो जाता है, जहाँ शब्दों पर माइक टूट जाते हैं, जहाँ तख्तियाँ और पोस्टर लोकतंत्र का पर्याय बन जाते हैं—वहीं इस फैसले पर पूर्ण शांति कैसे छा जाती है? क्या सत्ता और विपक्ष दोनों इस बात पर सहमत हैं कि सुविधाओं के मुद्दे राजनीति से ऊपर हैं?
यह वह अघोषित समझौता है, जिसके बारे में जनता को कभी बताया नहीं जाता। चुनाव के समय दल एक-दूसरे के खिलाफ ज़हर उगलते हैं, लेकिन सत्ता के लाभों के समय सभी ज़हर मीठे शरबत में बदल जाते हैं। यह लोकतंत्र नहीं, सुविधातंत्र है।
सबसे भयावह स्थिति तब बनती है जब इस सबको “कानूनी” कहकर जायज़ ठहराया जाता है। हाँ, यह सब कानूनी है। लेकिन क्या हर कानूनी चीज़ नैतिक भी होती है? इतिहास गवाह है कि सबसे बड़े अन्याय कानून की छाया में ही हुए हैं। अगर कानून जनता की कीमत पर सत्ता की सुविधा सुनिश्चित करे, तो उस कानून पर सवाल उठाना नागरिक कर्तव्य बन जाता है।
आज देश का कर्मचारी वर्ग सबसे ठगा हुआ वर्ग है। नई पेंशन योजना के नाम पर उसकी सामाजिक सुरक्षा छीन ली गई। 60 साल की उम्र तक काम करने के बाद भी उसे यह भरोसा नहीं कि बुढ़ापे में दवा, इलाज और सम्मानजनक जीवन मिल पाएगा। वहीं दूसरी ओर, सत्ता से जुड़े लोग पेंशन को अधिकार नहीं, विशेषाधिकार बना चुके हैं—और उस विशेषाधिकार पर किसी तरह का आत्मसंयम दिखाना उन्हें ज़रूरी नहीं लगता।
यह स्थिति केवल आर्थिक असमानता नहीं, नैतिक दिवालियापन की निशानी है। जब सत्ता खुद के लिए संवेदनशील और जनता के लिए कठोर हो जाए, तब लोकतंत्र केवल एक शब्द रह जाता है—एक खोखला शब्द।
आज जनता को बार-बार यह एहसास कराया जा रहा है कि सवाल पूछना राष्ट्रद्रोह है, असहमति अराजकता है और विरोध अनुशासनहीनता। लेकिन सत्ता की सुविधाओं पर चुप्पी ही सबसे बड़ा राष्ट्रद्रोह है। क्योंकि यह चुप्पी उस असमानता को मजबूत करती है, जो समाज को भीतर से खोखला कर देती है।
पूर्व विधायकों के यात्रा भत्ते पर सर्वसम्मति कोई उपलब्धि नहीं है। यह उस सोच का प्रमाण है जिसमें सत्ता खुद को विशेष वर्ग मान चुकी है। यह निर्णय एक चेतावनी है कि अगर लोकतंत्र केवल सत्ता के लिए एकमत होता रहा, तो जनता की असहमति एक दिन सर्वसम्मति से कहीं ज़्यादा शक्तिशाली होकर सामने आएगी।
इतिहास गवाह है—जब शासक वर्ग अपनी सुविधाओं में डूब जाता है और जनता के दुखों से कट जाता है, तब सत्ता स्थायी नहीं रहती। सिंहासन हमेशा मजबूत नहीं होता, लेकिन जनता की स्मृति बहुत लंबी होती है।
हाँ, आप बधाई के पात्र हैं—इसलिए नहीं कि आपने कोई महान जनहितकारी निर्णय लिया, बल्कि इसलिए कि आपने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि हमारे लोकतंत्र में
अपने लिए सर्वसम्मति है, और जनता के लिए प्रतीक्षा।
और यह प्रतीक्षा जब बहुत लंबी हो जाती है, तो वह एक दिन सवाल बनती है— और सवाल, इतिहास की सबसे खतरनाक चीज़ होते हैं।

Post Views: 76
Tags: पेंशन का सवाल:
Previous Post

पितृसत्ता की कीमत अदा कर रहे हैं कुंवारे बेटे

Next Post

 रुद्रपुर-लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तराखंड ने रुद्रपुर, किच्छा एवं जसपुर में बैठक आयोजित की।

Related Posts

छत्तीसगढ़

​बिलासपुर की आदया श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया, जीता ‘जूनियर मिस इंडिया मिस कॉन्फिडेंट’ का खिताब

by News-Desk
January 14, 2026
उत्तराखंड

DEHRADUN-शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन औपचारिकता नहीं,उत्तराखंड को 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनाने का साझा प्रयास — मुख्यमंत्री

by News-Desk
January 14, 2026
दिल्ली

उपभोक्ताओं की उम्मीदों को नया रूप देने वाली जेन ज़ी

by News-Desk
January 14, 2026
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-ओला ने पहली बार भारत में बनी BESS ओला शक्ति की लखनऊ में शुरू की डिलिवरी 

by News-Desk
January 14, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

कृषि नवाचार में में पिछड़ती महिलाएं- डॉ विजय गर्ग 

by News-Desk
January 14, 2026
Next Post

 रुद्रपुर-लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तराखंड ने रुद्रपुर, किच्छा एवं जसपुर में बैठक आयोजित की।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

वर्ष 2024 भारत की शिक्षा प्रणाली के विकास में एक मील का पत्थर साबित हुआ -विजय गर्ग

December 29, 2024

nagpur violence-हिंसा वाले दिन उपद्रियों ने की थी महिला पोलिसकर्मियों से छेड़छाड़ ,मुदकमा दर्ज

March 19, 2025

चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन, वनाग्नि को रोकने और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए- मुख्यमंत्री

April 21, 2025

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #healthnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

3424500
Total Visitors
1898
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In