पटना-लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप का बड़ा बयान
मेरी जान को खतरा है। लोग मुझे मरवा देंगे। बहुत सारे दुश्मन हैं।”
पटना(BNE )– बिहार में सियासी तापमान चरम पर है लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने तेज प्रताप यादव ने एक बयान देकर सनसनी फैला दी है।
उन्होंने कहा, “मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि मेरी जान को खतरा है। लोग मुझे मरवा देंगे। बहुत सारे दुश्मन हैं।”
केंद्र सरकार ने तेजप्रताप यादव की हाल में सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद तेजप्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे ऊपर खतरा है। इसलिए सुरक्षा बढ़ाई गई है। मेरी हत्या भी लोग करा देंगे। ढेर सारे लोग लगे हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्रालय के आदेश के बाद सीआरपीएफ की सुरक्षा टीम उन्हें कवर देगी। तेज प्रताप यादव को यह सुरक्षा वीआईपी प्रोटेक्शन लिस्ट के तहत दी गई है। इस प्रकार की सुरक्षा में 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं। इनमें पांच घर और आसपास रहते हैं व छह जवान तीन शिफ्ट में सुरक्षा में तैनात रहते हैं।










