नई दिल्ली-भारत ने 4 प्रमुख खिलाड़ियों के वीजा इस विवाद की वजह से किए रिजेक्ट
अमेरिका की जर्सी, लेकिन ‘कनेक्शन’ पाकिस्तान का?
नई दिल्ली (BNE ): क्रिकेट जगत से जुडी एक खबर मिल रही है जिसमे एक बड़े विवाद ने दस्तक दी है। इस विवाद की वजह से वर्ल्ड कप खेलने आ रही अमेरिकी टीम के चार प्रमुख खिलाड़ियों का वीजा भारत ने खारिज कर दिया है, जिसके बाद उनके टूर्नामेंट में खेलने पर सस्पेंस गहरा गया है।
स्टार गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
वीजा रद्द होने की खबर सबसे पहले अमेरिकी टीम के स्टार तेज गेंदबाज अली खान के जरिए सामने आई। अली खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर खुलासा किया कि उन्हें भारत आने का वीजा नहीं मिला है। इसके बाद खेल पत्रकार पीटर डेला पेन्या ने आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने बताया कि सिर्फ अली खान ही नहीं, बल्कि उनके तीन अन्य साथियों—बल्लेबाज शायन जहांगीर, मोहम्मद मोहसिन और एहसान आदिल—का वीजा आवेदन भी खारिज कर दिया गया है।
अमेरिका की जर्सी, लेकिन ‘कनेक्शन’ पाकिस्तान का?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूरी टीम में से सिर्फ इन्हीं चार खिलाड़ियों का वीजा क्यों रोका गया? इसकी वजह बेहद चौंकाने वाली है। दरअसल, भले ही ये खिलाड़ी अब अमेरिका के लिए खेलते हैं, लेकिन इन चारों का गहरा नाता पाकिस्तान से है। ये चारों पाकिस्तानी मूल के हैं और इनका जन्म भी पाकिस्तान में ही हुआ है। 35 वर्षीय अली खान पाकिस्तानी पंजाब से हैं, जबकि शायन जहांगीर कराची के रहने वाले हैं और पाकिस्तान की अंडर-19 टीम में रह चुके हैं।
पाकिस्तान के लिए टेस्ट खेल चुका है एक खिलाड़ी
हैरानी की बात यह है कि वीजा न पाने वाले एहसान आदिल तो अमेरिका जाने से पहले पाकिस्तान की नेशनल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 3 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेले हैं। माना जा रहा है कि इनके ‘पाकिस्तानी बैकग्राउंड’ के चलते ही सुरक्षा कारणों से इनका वीजा अटक गया है। हालांकि, अभी तक इस मसले पर न तो अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड और न ही भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है, लेकिन इस घटना ने वर्ल्ड कप से पहले सियासी और खेल के गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।









