NEW DELHI-ECI का ऐलान -मतदाता सूची गहन परीक्षण का काम जल्द जारी होगा
नई दिल्ली (BNE ) :बिहार में चल रहे मतदाता सूची गहन परीक्षण का विपक्षी दलों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। इसके बावजूद भी चनाव आयोग ने एक बड़ा एलान कर दिया है। दरअसल चुनाव आयोग ने कहा है कि देशभर में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण का काम होगा और जल्द ही इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
Amidst protests, intensive revision of voter list will be done in the country, ECI will release the schedule soon : चुनाव आयोग ने बीती 24 जून को ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिया था और कहा था कि संवैधानिक कर्तव्य के तहत और मतदाता सूची की अखंडता और सुरक्षा के लिए यह गहन पुनरीक्षण का काम किया जाएगा। अब चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण का काम शुरू करने का एलान कर दिया है।










