new delhi-धनखड़ के इस्तीफे के पीछे छिपी है बड़ी साजिश,1 से 4. 30 बजे हुआ असली खेल -कांग्रेस
देश हित में भाजपा शीर्ष नेतृत्व को जगदीप धनखड़ को मनाना चाहिए -विपक्ष
नई दिल्ली (BNE ):उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद विपक्ष ने उनके इस्तीफे को स्वाभाविक इस्तीफा नहीं बताया और कहा कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई बड़ी चाल है जो केंद्रीय राजनीती के परदे के पीछे चल रही है। इस घटनाक्रम पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया में कहा कि कि शाम 4:30 बजे जब समिति की बैठक शुरू हुई, तो अधिकांश सदस्य बैठक में उपस्थित हुए, लेकिन नड्डा और रिजिजू उपस्थित नहीं हुए। खास बात यह थी कि इन दोनों मंत्रियों के न आने की सूचना व्यक्तिगत रूप से उपराष्ट्रपति धनखड़ को नहीं दी गई। इसके कारण उन्हें नाराजगी हुई, और उन्होंने BAC की अगली बैठक 1 बजे के लिए टाल दी।
रमेश ने लिखा, “यह साफ है कि दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे के बीच कुछ गंभीर घटनाएं घटित हुई हैं, जिनकी वजह से नड्डा और रिजिजू ने बैठक में शामिल होने से जानबूझकर बचने का निर्णय लिया। इसके बाद, एक चौंकाने वाले कदम के रूप में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अपनी सेहत को कारण बताया। हमें इसका सम्मान करना चाहिए, लेकिन सच्चाई यह है कि इसके पीछे कुछ और गहरे कारण हो सकते हैं।”










