![Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
मुंबई -काफी लंबे समय से बीमार चल रहे फेमस एक्टर मेघनाथन (60 ) का निधन हो गया है। इस खबर के वायरल होते ही समूचे इंडस्ट्री में मातम छा गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताविक वह काफी लंबे समय से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। जब अचानक एक्टर को सांस लेने में परेशानी होने लगी तो उन्हें आनन फानन में बेबी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ करीब 2 बजे रात को उनकी मौत हो गयी।
एक्टर मेघनाथन का हुआ निधन
मेघनाथन मलयालम और तमिल के फेमस एक्टर में शुमार थे। मेघनाथन के नेगेटिव रोल को जनता ज्यादा पसंद करती थी। उन्होंने फिल्मी में ज्यादातर खलनायक की भूमिका निभाई थी। जिससे उन्हें फैंस के बीच काफी पहचान मिली। अपनी दमदार एक्टिंग से मेघनाथन ने दर्शकों का दिल जीता। उनके अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।