Jaswinder Bhalla Death:पंजाबी हास्य अभिनेता जसविंदर भल्ला का फोर्टिस हॉस्पिटल में हुआ निधन
भल्ला केवल कलाकार नहीं थे, बल्कि पंजाबी संस्कृति और समाज के जीवंत प्रतीक थे,
Jaswinder Bhalla Death: हास्य प्रतिभा और सामाजिक व्यंग के क्षेत्र में महारथ हासिल करने वाले पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के हास्य अभिनेता जसविंदर भल्ला(65 )का निधन हो गया है। पारिवारिक सदस्यों के मुताविक शुक्रवार तड़के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे पंजाब समेत फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
जसविंदर भल्ला ने तीन दशकों से अधिक समय तक पंजाबी सिनेमा और रंगमंच पर अपनी अदाकारी से लोगों को हंसाया और सोचने पर मजबूर किया। उनका नाम हास्य, व्यंग्य और तीखे सामाजिक संदेशों के लिए जाना जाता रहा।
उनके चाहने वालों का कहना है कि भल्ला केवल कलाकार नहीं थे, बल्कि पंजाबी संस्कृति और समाज के जीवंत प्रतीक थे, जिन्होंने अपनी भूमिकाओं के जरिए हर वर्ग के लोगों के दिलों में जगह बनाई।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट पर किया जाएगा। परिवार, मित्रों और हजारों प्रशंसकों के शामिल होने की संभावना है










