MUMBAI :मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता ने भारत के कई मंदिरों के दर्शन करने की जताई इच्छा ,सूची में अयोध्या भी शामिल
भारत और थाईलैंड की संस्कृति और परंपराएं एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं। इसलिए इन जगहों को देखना और जानना बहुत अच्छा अनुभव होगा।”
मुंबई,(BNE ) उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या के दर्शन के लिए देश दुनिया के लोग दर्शन करने की अभिलाषा रखते है। इसी कड़ी में मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतने वाली थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने भी अयोध्या में रामलला करने की इच्छा जाहिर की है। एक सामचार एजेंसी से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि वह भारत के कई मंदिरों के दर्शन करना चाहती हैं.उनकी इस सूची में अयोध्या का राम मंदिर भी शामिल है।
उन्होंने कहा, “मैं भारत के बहुत से मंदिरों को देखना चाहती हूं। मुझे ये जगहें बहुत सुंदर और खास लगती हैं। जैसे मैंने कहा, भारत और थाईलैंड की संस्कृति और परंपराएं एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं। इसलिए इन जगहों को देखना और जानना बहुत अच्छा अनुभव होगा।”
गौरतलब है कि भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक और व्यापारिक रिश्ता काफी पुराना है। थाईलैंड में भारत के प्रसिद्ध ग्रंथ ‘रामायण’ को ‘रामकियेन’ कहा जाता है। यह कहानी थाईलैंड की किताबों, कला और राजा-महाराजाओं की परंपराओं पर गहरा असर डालती है। ‘रामकियेन’ में हनुमान जी को खास जगह दी गई है। उनके चंचल व्यवहार को चित्रित किया गया है।
चुआंगसरी ने तेलंगाना की महिलाओं के लिए एक खास संदेश दिया। बता दें कि मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन हैदराबाद के तेलंगाना में किया गया था।










