MUMBAI-फिटनेस के लिए एक ही तरह की एक्सरसाइज पर निर्भर रहना जरूरी नहीं-अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज ने सोशल मीडिया पर साझा किया का 7 दिन का फिटनेस रूटीन
(ENTERTAINMENT NEWS )बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अपनी फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं. अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने पूरे सप्ताह के वर्कआउट रूटीन की झलक साझा की, जिसमें उन्होंने एक ही तरह की एक्सरसाइज पर निर्भर रहने के बजाय स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, रनिंग, पैडल, पिलाटे्स, डांस और होम वर्कआउट को शामिल किया.
जैकलीन ने अपने सप्ताह की शुरुआत लोअर-बॉडी वर्कआउट से की. इस सेशन में उनका फोकस पैरों और शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करने पर रहा. इसके अगले दिन उन्होंने जिम के बजाय सुबह की दौड़ को चुना और कुछ दोस्तों के साथ रनिंग की.
सप्ताह के तीसरे दिन जैकलीन पैडल कोर्ट पर नजर आईं. पैडल खेलते हुए उन्होंने हाथों की ताकत के साथ-साथ तेज मूवमेंट और शरीर के संतुलन पर काम किया. यह गतिविधि फिटनेस के साथ मनोरंजन और खेल का भी मिश्रण रही.
इसके बाद गुरुवार को अभिनेत्री ने पिलाटे्स किया. इस वर्कआउट में उनका फोकस खास तौर पर कोर, नियंत्रित मूवमेंट, बैलेंस और बॉडी अवेयरनेस पर रहा. शुक्रवार को उन्होंने फिर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की और इस बार अपर-बॉडी वर्कआउट पर ध्यान दिया.
शनिवार को जैकलीन ने फिटनेस को और मजेदार बनाते हुए डांस क्लास में हिस्सा लिया. संगीत के साथ डांस ने उनके रूटीन में कार्डियो और फुल-बॉडी मूवमेंट को शामिल किया.
सप्ताह के आखिरी दिन उन्होंने घर पर ही होम वर्कआउट किया. इसके बाद अभिनेत्री अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताती नजर आईं. सोशल मीडिया पर साझा किए गए आखिरी वीडियो में वह अपनी बिल्ली के साथ खेलती और उसे घर में दौड़कर पकड़ने की कोशिश करती दिखाई दीं.
अलग-अलग एक्सरसाइज का संयोजन
जैकलीन का यह रूटीन बताता है कि फिटनेस के लिए एक ही तरह की एक्सरसाइज पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है. लोअर और अपर-बॉडी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति पर काम करती है, जबकि रनिंग कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस को बेहतर बनाने में मदद करती है.
वहीं पैडल में लगातार मूवमेंट, दिशा बदलना, रैकेट का इस्तेमाल और शरीर का संतुलन शामिल होता है. पिलाटे्स नियंत्रित मूवमेंट और कोर स्ट्रेंथ पर ध्यान देता है. डांस एक ऐसी गतिविधि है जो एक्सरसाइज के साथ मनोरंजन को भी जोड़ती है और इसमें कार्डियो तथा पूरे शरीर की गतिविधि शामिल हो सकती है.
जैकलीन के सात दिन के रूटीन में स्ट्रेंथ, कार्डियो, कोर, फ्लेक्सिबिलिटी, बैलेंस, कोऑर्डिनेशन और मनोरंजक गतिविधियों का मिश्रण देखने को मिलता है. यही विविधता उनके वर्कआउट को एक ही तरह की एक्सरसाइज से अलग बनाती है.









