नई दिल्ली(BNE )कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गाँधी ने सोमवार को केंद्र सरकार को घेरते हुए हुए बेरोजगार बच्चों से कम्पटीशन एग्जाम फॉर्म भरने के बदले जीएसटी बसूलने का विरोध किया., और कहा ये कदम बेरोजगार बच्चो को लेकर बहुत ही गलत है। अन्यायपूर्ण है। यही नहीं ,सरकार का यह कदम बेरोजगार बच्चों ,युवाओं के झकम पर नमक छिड़कने वाला काम है।
प्रियंका गाँधी ने केंद्र सरकार को इस मामले में जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रतियोगी एग्जाम होता है सरकार बच्चो से जीएसटी बसूलती है। यहां तक कि अग्निवीर में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले फार्म पर भी जीएसटी लगाया जा रहा है और यह बेरोजगार युवाओं के घावों पर नमक छिड़कने वाली स्थिति है।उन्होंने कहा “माता-पिता अपना तन-पेट काटकर, पाई-पाई जोड़कर बच्चों को पढ़ाते हैं, तैयारी कराते हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने उनके सपनों को भी कमाई का जरिया बना लिया है।”
प्रियंका गांधी ने कहा “भाजपा युवाओं को नौकरी तो दे नहीं सकती लेकिन परीक्षा फॉर्म पर 18 प्रतिशत जीएसटी वसूल कर युवाओं के जख्मों पर नमक जरूर छिड़क रही है। अग्निवीर समेत हर सरकारी नौकरी के फॉर्म पर जीएसटी वसूली जा रही है। फॉर्म भरने के बाद सरकार की विफलता से पेपर लीक हुआ, भ्रष्टाचार हुआ तो युवाओं के ये पैसे डूब जाते हैं।”










