Minister Ramdas Soren Death-दिल्ली के हॉस्पिटल में मंत्री रामदास सोरेन ने ली अंतिम सांस
निधन की पुष्टि उनके बेटे सोमेश सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की है
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।J
नई दिल्ली (BNE )झारखण्ड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली में इलाज के दौरान हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे सोमेश सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की है। उन्होंने लिखा कि “अत्यंत दुख के साथ बता रहा हूं कि मेरे पिता अब हमारे बीच नहीं रहे।” उनके निधन के बाद राजनीतिक और सामाजिक दोनों में गहरा दुःख व्यक्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।Jharkhand Minister Ramdas Soren Death
रामदास सोरेन के अचानक चले जाने से झारखंड की राजनीति को बड़ा झटका लगा है। उनकी सादगी, सहज स्वभाव और जनसेवा के कारण वे जनता के बीच लोकप्रिय नेता माने जाते थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा— “ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा।”
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी शोक जताते हुए कहा— “ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”










