Meghalaya Murder Case- पति राजा की हत्यारिन सोनम रघुवंशी बॉयफ्रेंड के साथ नेपाल भागने की फिराक में थी
Meghalaya Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से मेघालय घूमने गए राजा रघुवंशी के हत्या मामले में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी समेत 4 लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोनम को यूपी के गाजीपुर में पुलिस ने बरामद किया है। पति की हत्या में सोनम ने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पूरी साजिस रची थी। इस हादसे से पूरे देश को झकजोर दिया है। अभी अभी एक जानकारी ये भी सामने आई है कि, पति राजा कुशवाह की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी शिलांग से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रास्ते गोरखपुर होते हुए भारत से फरार होकर नेपाल भागने वाली थी।
:
पुलिस के सूत्रों की माने तो शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशा में फरार हुए थे। हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा समेत अन्य तीनों आरोपी अलग अलग संसाधनों से मध्य प्रदेश लौट आए, जबकि सोनम मेघालय के शिलांग से 1200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के लिए निकली।
नेपाल भागने की तैयारी में थी सोनम
जानकारी ये भी सामने आई है कि, यहां से गोरखपुर के रास्ते वो नेपाल भागने की तैयारी में थी। क्योंकि, गाजीपुर से गौरखपुर की दूरी महज 150 कि.मी रह गई थी। यानी सिर्फ दो घंटे ट्रेवल करने के बाद सोनम भारत से फरार होकर नेपाल भागने वाली थी। मामला शांत होने के बाद राज कुशवाह भी नेपाल पहुंच जाता, जिसके बाद आगे की रणनीति तैयार होती। हालांकि, इस दावे में कितनी सच्चाई है, ये कुछ देर में स्पष्ट हो जाएगा।