lucknow-योगी सरकार की तारीफ करने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने मायावती को घेरा
किसान नेता राकेश टिकैत ने आलोचना करते हुए कहा कि समूचा विपक्ष डरा हुआ है।
श्रावस्ती (bne )बसपा प्रमुख ,यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राजधानी लखनऊ में 9 अक्टूबर को एक विशाल रैली की थी, जिसमे उन्होंने भाजपा और योगी सरकार की जमकर तारीफ की थी। योगी सरकार की तारीफ करने को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने आलोचना करते हुए कहा कि समूचा विपक्ष डरा हुआ है।
श्रावस्ती में मीडिया से बात करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने विपक्ष को डराकर तोड़ दिया है और विपक्ष आपस में लड़ाई लड़ रहा है। डरा हुआ विपक्ष देश में तानाशाहों को जन्म देता है।
किसान नेता ने कहा कि विपक्ष जब डर जाता है, तो तानाशाहों का जन्म हो जाता है। देश में तानाशाह और बड़े उद्योगपतियों का कब्जा हो गया। इनसे डट कर मुकाबला करना पड़ेगा। राकेश टिकैत का कहना है कि भाजपा सरकार ने विपक्ष को इतना डरा दिया है कि वह डरा हुआ है और आपस में ही लड़ झगड़ रहा है। श्रावस्ती के रत्नापुर में आयोजित किसान हुंकार महांचायत में राकेश टिकैत पहुंचे थे, यहां पत्रकारों ने उनसे बसपा चीफ की रैली को लेकर सवाल किया था।










