LUCKNOW-आबकारी विभाग ने 2 अक्टूबर (गांधी जयंती ) को शुष्क दिवस घोषित किया
सभी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद,मादक पदार्थ की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा
आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निगरानी की जाएगी।
लखनऊ, (BNE) गाँधी जयंती के अवसर पर जनपद लखनऊ के आबकारी विभाग ने 2 अक्टूबर को लखनऊ जनपद को “शुष्क दिवस” घोषित किया है। इस दिन जनपद लखनऊ में सभी मदिरा दुकानों एवं मादक पदार्थ बेचने वाले अन्य संस्थानों में किसी भी प्रकार की मदिरा अथवा मादक पदार्थ की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस निषेध के दायरे में देशी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग एवं ताड़ी की दुकानें, बार, सीसीडी डिपो, थोक मदिरा विक्रेता तथा BWFL 2,2B,2C, CL2, FL2, FL2B, FL 16/17, FL 8/9/9A आदि विभिन्न लाइसेंसों के तहत संचालित सभी इकाइयां शामिल हैं।
यह कदम गांधी जयंती के राष्ट्रीय महत्व और उनके आदर्शों के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से उठाया गया है। विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निगरानी की जाएगी।









