यूपी – नदी में नहाने गए 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत ,मचा हड़कंप
सीतापुर में 4, अंबडेकरनगर में 3, अयोध्या में 1 मौत
लखनऊ: (BNE) उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से निजात पाने के लिए ग्रामीण बच्चे नदी में नहाने के लिए उत्सुक रहते है। इसी कड़ी में यूपी के 2 अलग अलग जिलों में नदी में नहाने गए बच्चों की डूबने की वजह से मौत हो गई है.पहला मामला सीतापुर का है, जहां नदी में कई बच्चे डूब गए. शुक्रवार से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभी तक चार बच्चों की मौत हो चुकी है. देवांश और राहुल नाम के बच्चे का शव नदी से बरामद किया गया है. इसके अलावा दो और बच्चों की लाश बरामद की जा चुकी है. यानी कि अभी तक चार बच्चों की लाश मिल चुकी है. एनडीआरएफ की टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई है. शुक्रवार को नहाते समय नदी में चारों बच्चे डूब गए थे. पूरा मामला तंबौर थाना क्षेत्र का है.
वहीं दूसरा मामला अंबेडकरनगर का है, जहां सरयू नदी में नाव पलट गई. नाव पलटने से पांच लोग नदी में डूब गए. दो लोगों को प्रशासन ने जिंदा बचाया. एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं दो लोगों की तलाश जारी है. कश्मीरिया से अंतिम संस्कार में शामिल के लिए पांचों युवक आए थे. दो सगे भाई को तलाश जारी है. टांडा कोतवाली क्षेत्र के महादेवा घाट पर हादसा हुआ है.
वहीं अयोध्या के गोमती नदी में किशोर के डूबने का मामला सामने आया है, जिसकी शनिवार सुबह लाश मिली है. सुल्तानपुर जनपद के फत्तेपुर निवासी 17 वर्षीय सौरभ पुत्र राजेन्द्र शुक्रवार को बाबा बाजार थाना क्षेत्र के कामाख्या घाट पर अपने साथियों के साथ स्नान कर रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की सूचना पर पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया. लेकिन सफलता नहीं मिली. शनिवार सुबह रेस्क्यू टीम ने किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया. कामाख्या चौकी प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.










