• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

LUCKNOW-भारत का संविधान विविधता में एकता का संदेश देता है -CM YOGI

CM योगी ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

News-Editor by News-Editor
November 26, 2026
in उत्तर प्रदेश, ट्रेंडिंग न्यूज़, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0

खबरें हटके

भारतीय फार्मेसी परिषद ने उत्तराखंड में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 का सफल समापन किया

LUCKNOW-आज दो विचारधाराओं के बीच जंग है, एक संविधान के भक्षक और हम संविधान के रक्षक -मल्लिकार्जुन खरगे

कन्नौज: विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बूथों का स्थलीय सत्यापन तेज

LUCKNOW-भारत का संविधान विविधता में एकता का संदेश देता है -CM YOGI

CM योगी ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

भारत का संविधान हम सभी का गौरव और 145 करोड़ भारतवासियों का मार्गदर्शक, इसकी गरिमा बनाए रखना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री

लखनऊ :(BNE)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि भारत का संविधान हम सभी का गौरव और 145 करोड़ भारतवासियों का मार्गदर्शक है। हमारा संविधान हमें अधिकारों का स्मरण कराने के साथ ही कर्तव्यों का बोध कराता है तथा देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का एहसास भी कराता है। संविधान की गरिमा बनाए रखना हम सभी भारतवासियों का दायित्व है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन कराया तथा डॉ0 बी0आर0 आम्बेडकर मूर्ति विकास योजना के अन्तर्गत 3,955 स्थलां पर सौन्दर्यीकरण कार्यों का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन किया गया। मुख्यमंत्री जी ने भारत माता तथा बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों से सम्बन्धित विषय पर जनपद स्तर पर आयोजित वाद-विवाद एवं निबन्ध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान भारत के संविधान से सम्बन्धित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी।
मुख्यमंत्री जी ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए संविधान के शिल्पी बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर तथा संविधान सभा के सभी महान विभूतियों का स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज हम संविधान के उन महान निर्माताओं का स्मरण कर रहे हैं, जिनकी प्रेरणा से प्रत्येक नागरिक स्वयं को भारत के संविधान का वास्तविक संरक्षक स्थापित कर सकता है। प्रत्येक नागरिक यह कह सकता है कि वह भारत के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करने का समर्थक है, क्योंकि संविधान हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ उत्तरदायित्वों का भी बोध कराता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिसके मन में नेशन फर्स्ट अर्थात राष्ट्र प्रथम का भाव है, वह प्रत्येक व्यक्ति संविधान की भावना का सच्चा समर्थक है। आज हम सभी के लिए गौरव का दिन है कि हम भारत के संविधान के शिल्पी बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर तथा संविधान निर्माण से जुड़े सभी महान विभूतियों का स्मरण कर रहे हैं। इन सभी महापुरुषों ने भारत की आजादी और संविधान निर्माण के समय देश की भावनाओं को समझते हुए विश्व का सबसे विराट संविधान प्रदान किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब भारत में संविधान सभा का गठन हुआ और संविधान निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई, तब संविधान निर्माताओं के सामने यह विचार था कि संविधान निर्माण की प्रक्रिया को किस प्रकार आगे बढ़ाया जाए। उस समय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इस विचार को ध्यान में रखा गया कि भारत का राजनीतिक भाग्य भारतवासी स्वयं तय करेंगे। इसी भावना के अनुरूप भारत के संविधान का निर्माण किया गया। बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर ने संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 26 नवम्बर, 1949 को संविधान अंगीकृत किया गया।
हमें गौरव की अनुभूति होनी चाहिए कि भारत के संविधान ने पहले दिन से ही प्रत्येक वयस्क भारतीय मतदाता को बिना किसी भेदभाव के अपना मत देने का अधिकार प्रदान किया। दुनिया के अनेक देश स्वयं को लोकतंत्र का ठेकेदार बताते हैं, लेकिन वहां जाति, रंग और लिंग के आधार पर लम्बे समय तक लोगों को समान अधिकारों से वंचित रखा गया। भारत के संविधान ने प्रारम्भ से ही सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत 145 करोड़ की आबादी वाला विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इतने विशाल देश में अलग-अलग जातियां, भाषाएं, खानपान और रहन-सहन होने के बावजूद भारत का संविधान विविधता में एकता का संदेश देता है। संविधान ने कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों में भी प्रत्येक भारतीय का मार्गदर्शन किया है। यह भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2015 में बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया। आज का दिन केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि संविधान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उसके द्वारा दिए गए अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का बोध करने का अवसर है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत की संविधान सभा में सर्वाधिक 55 सदस्य उत्तर प्रदेश से थे। संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों में से 04 महिला सदस्य उत्तर प्रदेश से थीं। श्रीमती सुचेता कृपलानी, पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त और राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन जैसे महान व्यक्तित्वों ने भी संविधान को आकार देने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। भारत के संविधान की मूल प्रति में आचार्य नन्दलाल बोस और श्री राम मनोहर सिन्हा द्वारा बनाए गए चित्र भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं। इस मूल प्रति में पुष्पक विमान से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी के साथ अयोध्या आगमन का दृश्य, कुरुक्षेत्र के युद्ध मैदान में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को उपदेश देने का चित्र, भगवान बुद्ध तथा सम्राट अशोक के चित्र भी मौजूद हैं। यह प्रमाणित करता है कि भारतीय संविधान ने देश की सांस्कृतिक विरासत को पूरा सम्मान दिया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि संविधान की उद्देशिका के प्रारम्भिक शब्द ’हम भारत के लोग’ अपने आप में बहुत कुछ स्पष्ट करते हैं। भारत की सम्प्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार अथवा किसी जाति विशेष में निहित नहीं है, बल्कि देश के सामान्य नागरिक में निहित है। भारत का प्रत्येक नागरिक देश का वास्तविक संरक्षक है। कोई व्यक्ति अथवा परिवार यह दावा नहीं कर सकता कि उसके कारण भारत का निर्माण हुआ है अथवा वही भारत का मालिक और संरक्षक है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को यह अधिकार और जिम्मेदारी प्रदान की है कि वह भारत का वास्तविक संरक्षक बनकर अपने दायित्वों का निर्वहन करे।
हमारे संविधान ने व्यवस्था के तीन महत्वपूर्ण स्तम्भ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका प्रदान किए हैं। इन तीनों के बीच संतुलन बना रहेगा, तभी व्यवस्था तेजी से आगे बढ़ेगी। दुनिया के अन्य देशों के संविधान का अध्ययन करने पर पता चलता है कि भारत के संविधान ने ऐसी अनेक व्यवस्थाएं प्रदान की हैं, जो आज भी दुनिया के लोगों के लिए कौतूहल और आश्चर्य का विषय हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसी व्यक्ति, समाज, जाति अथवा देश को यदि अपने महापुरुषों और अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति नहीं होती तथा वह अपने वर्तमान को गौरवशाली नहीं बना पाता, तो उसका भविष्य भी अंधकारमय हो जाता है। देश को गुमराह करने वाले और अपने स्वार्थ के लिए संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ करने वाले प्रयासों से हमें सतर्क रहना होगा। संविधान को कमजोर करने और भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिशों से बचना होगा। हमारी वास्तविक ताकत भारत के लोकतंत्र में है और लोकतंत्र की असली ताकत भारत के संविधान में निहित है। संविधान की गरिमा बनाए रखने का दायित्व प्रत्येक भारतवासी का है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालने के तत्काल बाद सबसे पहले भारत की संसद और संविधान की पवित्र पुस्तक को नमन किया था। जब नए संसद भवन का निर्माण हुआ, तब संविधान की मूल प्रति को सिर पर रखकर नए संसद भवन में सम्मानपूर्वक स्थापित करने का कार्य किया गया। आज जो भी व्यक्ति भारत के नए संसद भवन का अवलोकन करेगा, उसे सबसे पहले भारत के संविधान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव दिखाई देगा।
प्रधानमंत्री जी ने संविधान के प्रति कृतज्ञता के इस अभियान को आगे बढ़ाया है। विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय भी इसी भावना को प्रदर्शित करता है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की दिव्य प्रतिमा की स्थापना, अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भगवान रामलला का प्रकटीकरण, प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य आयोजन तथा अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नामकरण उदाहरण हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजादी के बाद जो कार्य वर्ष 1949-50 अथवा प्रथम पंचवर्षीय योजना के दौरान होने चाहिए थे, वे लम्बे समय तक नहीं हो पाए। संत रविदास जी महाराज की पावन जन्मभूमि सीर गोवर्धन में बेहतर सुविधाओं, कनेक्टिविटी और उनकी प्रतिमा की स्थापना का कार्य भी नहीं हो पाया था। यह कार्य तब आगे बढ़े, जब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार आई।
प्रदेश सरकार ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर एवं सामाजिक न्याय के अन्य महान पुरोधाओं से जुड़ी प्रतिमाओं, स्मारकों और स्थलों के सौंदर्यीकरण का अभियान आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  असीम अरुण ने प्रदेश में ऐसे 4,030 स्थलों को चिन्हित किया है। इन स्थलों पर सौन्दर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इनमें से 3,955 स्थलों पर आज कार्यों का शुभारम्भ किया जा रहा है। निर्धारित समय-सीमा में इन सभी कार्यों को पूरा कर समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा।
बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर, सद्गुरु संत रविदास जी महाराज, संत कबीरदास जी, महर्षि वाल्मीकि तथा अन्य महापुरुषों ने किसी व्यक्ति अथवा जाति विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र का मार्गदर्शन किया। इन महापुरुषों की प्रेरणा और आदर्शों को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है। इनकी प्रतिमाओं एवं स्मारकों का सौंदर्यीकरण केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि उन भावनाओं का सम्मान है, जो भारत के संविधान की वास्तविक भावना हैं।
आज बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर तथा सामाजिक न्याय के अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण का अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है। यह उन महान भावनाओं का सम्मान है, जो भारत के संविधान की वास्तविक भावना हैं। हमें विश्वास है कि सभी प्रदेशवासी संविधान के वास्तविक भाव को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर को केन्द्र की तत्कालीन सरकार ने कभी भारत रत्न नहीं मिलने दिया और उन्हें संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए भी अनेक षड्यंत्र किए गए। कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर के नाम पर था, जिसे पूर्ववर्ती सरकार ने बदलकर उनका नाम हटा दिया था। प्रदेश सरकार ने पुनः कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर के नाम पर किया। इसी प्रकार लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर बने कॉलेज का नाम भी बदल दिया गया था। प्रदेश सरकार ने औरैया मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने आज से लगभग एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं को मुंहतोड़ जवाब देकर भारत की रक्षा की थी। लम्बे समय तक उनके सम्मान में कोई स्मारक नहीं बन पाया। प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने बहराइच में उसी ऐतिहासिक स्थल पर महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनाया गया, जहां उन्होंने विदेशी आक्रान्ताओं को परास्त किया था। बहराइच के मेडिकल कॉलेज का नामकरण भी महाराजा सुहेलदेव के नाम पर किया गया। आजमगढ़ में नए विश्वविद्यालय का नामकरण भी महाराजा सुहेलदेव के नाम पर किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 1915 में अफगानिस्तान में रहते हुए भारत की एक अन्तरिम सरकार का गठन किया था। भारत की स्वतंत्रता के लिए अनेक क्रान्तिकारियों और महापुरुषों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन लम्बे समय तक उनके नाम पर स्मारक, विद्यालय अथवा महाविद्यालय स्थापित करने की दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हुआ। प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का निर्माण कराया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति अत्यन्त खराब थी। विद्यालयों में न भवन थे और न पर्याप्त शिक्षक। नकल कराना जन्मसिद्ध अधिकार जैसा बना दिया गया था। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर नहीं थे। सरकारी नौकरियां निकलते ही वसूली शुरू हो जाती थी और पेपर लीक हो जाते थे। गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर था। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं थी। देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य को पेशेवर माफिया और अपराधियों के हाथों बंधक बनाकर रख दिया गया था।
ऐसे वातावरण में विकास, सुशासन और सुरक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती। कर्फ्यू और उपद्रवग्रस्त माहौल में विकास के सुनहरे सपनों को धरातल पर नहीं उतारा जा सकता। कानून का राज और विधि का शासन ही विकास की गारण्टी हो सकता है। प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने प्रभावी ढंग से विधि के शासन को लागू किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 में जब प्रदेश में वर्तमान सरकार ने सत्ता सम्भाली थी, तब सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सबसे अधिक शिकायतें मिलती थीं। गरीबों को राशन नहीं मिलता था। एक ओर गरीब भूख से परेशान था, तो दूसरी ओर खाद्यान्न की कालाबाजारी और घोटाले होते थे। युवा रोजगार के लिए भटकता था और उत्तर प्रदेश में सम्भावनाओं के अभाव में पलायन करने को मजबूर था। सुरक्षा की स्थिति खराब होने के कारण निवेशक प्रदेश में आने से कतराते थे। इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर नहीं था, बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी तथा बेटियां और व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संविधान दिवस हम सभी के लिए गर्व का दिन है। आज हमारा देश बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है। बाबा साहब विश्व के सबसे अधिक बुद्धिमान व्यक्तियों में से एक थे। उन्होंने जो विचार दिये हैं उसके आधार पर आने वाली अनन्त पीढ़िया देश की सेवा करने का कार्य करेंगी।
उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश ने आज ही के दिन संविधान को अंगीकृत किया था। प्रधानमंत्री जी ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर के जीवन से जुड़े पंचतीर्थ को विकसित करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी ने बाबा साहब के समरसता के सिद्धान्त को धरातल पर उतारने का कार्य किया है।
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। यह 02 वर्ष 11 माह 18 दिन में तैयार हुआ था। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक वर्ग को सामान अवसर मिला है।

Post Views: 9
Tags: CM Yogi AdityanathDr BR AmbedkarIndian ConstitutionLucknow NewsUnity in DiversityUP NEWS
Previous Post

कन्नौज: विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बूथों का स्थलीय सत्यापन तेज

Next Post

LUCKNOW-आज दो विचारधाराओं के बीच जंग है, एक संविधान के भक्षक और हम संविधान के रक्षक -मल्लिकार्जुन खरगे

Related Posts

उत्तराखंड

भारतीय फार्मेसी परिषद ने उत्तराखंड में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 का सफल समापन किया

by News-Editor
November 26, 2026
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-आज दो विचारधाराओं के बीच जंग है, एक संविधान के भक्षक और हम संविधान के रक्षक -मल्लिकार्जुन खरगे

by News-Editor
November 26, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बूथों का स्थलीय सत्यापन तेज

by News-Editor
November 26, 2026
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-मतदाता सूची में किसी भी तरह का संशोधन संबंधित मतदाता की सहमति और निर्धारित प्रक्रिया के बिना न हो।

by News-Editor
November 26, 2026
दिल्ली

NEW DELHI-महान राष्ट्रनायकों को नमन, जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी- खड़गे

by News-Editor
November 26, 2026
Next Post

LUCKNOW-आज दो विचारधाराओं के बीच जंग है, एक संविधान के भक्षक और हम संविधान के रक्षक -मल्लिकार्जुन खरगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

एसजेवीएन की रामपुर एचपीएस द्वारा वेंडर डेवलपमेंट मीट के 22वें संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन

November 26, 2024
Oplus_131072

IPL 2025: हेनरिक क्लासेन के साथ हुआ बड़ा खेल! रन आउट देख दंग रह गए फैंस

March 27, 2025

PM Modi Yoga Day Speech :योगा डे पर पीएम मोदी ने खोला योग का बड़ा राज !

June 21, 2026

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • कुशीनगर
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • मैनपुरी
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun DEHRADUN CM DHAMI Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS INTERNATIONAL NEWS DONALD TRUMP KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR SHIMLA SJVN NEWS UP Crime News Uttarakhand Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • कुशीनगर
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • मैनपुरी
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

5406178
Total Visitors
6607
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In