



lifestyle/health -हर रोज करें ये काम,सभी बीमारियों का होगा काम तमाम
lifestyle/health -कोरोना वायरस ने देश दुनिया को एक बड़ी सीख दी है। अगर आप स्वस्थ हैं तो जिंदगी भी बेहतर है और यदि आप स्वस्थ ही नहीं है तो दुनिया आपके लिए सिर्फ कल्पना है। अक्सर हम लोग स्वस्थ रहने के लिए मॉर्निंग वॉक या एक्सरसाइज के लिए बहाना करते रहते हैं.आज नहीं ,कल से शुरू करेंगे ,बहुत थक गया हूँ, अब अगले हप्ते मॉर्निंग वाक शुरू करूँगा। इस तरह के दर्जनों बहाने होंगे आपके सामने। जो अकसर हम दिमाग में सोचते हैं और उस पर अमल भी करने लगते हैं। दैनिक जीवन में अकसर में कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में जाकर हमारे शरीर पर ही भारी पड़ जाती हैं। स्वस्थ जीवन हर इनसान चाहता है, लेकिन हम सोचते तो रोज हैं, पर रोज ही इसे अगले दिन के लिए छोड़ देते हैं। अगर आप सैर नहीं कर सकते, दौड़ नहीं सकते। एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं, तो पांच काम ऐसे हैं, जिन्हें रूटीन में करने से आप न तो कभी बिमार पड़ेंगे और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। आइए जानते हैं, रोज कौन से काम करने हैं:—
सुबह उठकर खाली पेट लहुसन की एक-दो कलियां जरूर खाएं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा और बुखार से भी दूर रहेंगे। कोलेस्ट्रॉल कम करने में लहुसन रामबाण है।
हर रोज नींबू पानी जरूर पिएं। विटामिन सी से भरपूर नींबू रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।
रोजाना खाना खाने के बाद गुड़ जरूर खाएं। इससे पेट ठंडा रहेगा और गैस-एसिडिटी से भी राहत मिलेगी।
दही जरूर खाएं, लेकिन बिना नमक के। हालांकि सेंधा नमक डाला जा सकता है। दही के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं और दांत भी सफेद
रहते हैं।
अगर आपके पैरों में दर्द है, तो केला जरूर खाएं। पंद्रह दिन में ही दर्द खत्म हो जाएगा।डिसक्लेमर—यह एक सामान्य जानकारी है। डाक्टरों की सलाह लेना आवश्यक है