• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

गोरखपुर:हर महिला में है सफलता की नई कहानी लिखने का सामर्थ्य : मुख्यमंत्री

*मुख्यमंत्री ने किया 7405 महिला स्वयं सहायता समूहों को 242.30 करोड़ रुपये की सहायता राशि का हस्तांतरण*

News-Desk by News-Desk
December 21, 2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, ट्रेंडिंग न्यूज़, राजनीति
0

खबरें हटके

LUCKNOW-मुख्य न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जनपद चन्दौली में एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास किया

DEHRADUN-पीएनबी ने भारतीय सेना के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया

DEHRADUN-स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को मिला ‘लीडर’ दर्जा

*आधी आबादी की उपेक्षा करके सशक्त और समर्थ नहीं हो सकता समाज : मुख्यमंत्री*

*एसआरएलएम द्वारा संचालित श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था और इसके सात दुग्ध अवशीतन केंद्रों का सीएम ने किया लोकार्पण*

*उत्कृष्ट कार्य करने वाली विद्युत सखियों, बीसी सखियों, लखपति दीदियों, नमो ड्रोन दीदियों और बैंक सखियों को मुख्यमंत्री के हाथों मिला प्रमाण पत्र*

गोरखपुर, (BNE) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर महिला में सफलता की नई कहानी लिखने का सामर्थ्य है। महिलाओं के लिए काम की भी कोई कमी नहीं है। जरूरत एक फील्ड का चयन कर उसके अनुरूप प्रशिक्षण लेकर खुद को तैयार करने और परिश्रम व पूरी तन्मयता से आगे बढ़ने की है।
सीएम योगी शनिवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) द्वारा संचालित श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था और इस संस्था द्वारा गोरखपुर मंडल के अंतर्गत सात दुग्ध अवशीतन केंद्रों के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली विद्युत सखियों, बीसी सखियों, लखपति दीदियों, नमो ड्रोन दीदियों और बैंक सखियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के अलावा राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी 7405 महिला स्वयं सहायता समूहों को 242.30 करोड़ रुपये की सहायता राशि का हस्तांतरण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधी आबादी की उपेक्षा करके कोई भी समाज सशक्त और समर्थ नहीं हो सकता है। देश और समाज के विकास तथा इसे सशक्त और शक्तिशाली बनाने के लिए महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में कार्य करना ही होगा। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता की सभी जय जयकार करते हैं और विफलता को दुत्कारते हैं। जन्म सफलता के लिए हुआ है, दुत्कारने के लिए नहीं। जब हम सही दिशा में अच्छा कार्य करेंगे तो सफलता के साथ सराहना भी मिलेगी। इसलिए सही दिशा में बढ़ें और कभी असफलता मिले तो उसकी समीक्षा कर कमियों को दूर करें। याद रखना होगा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। सही दिशा में किए गए परिश्रम से ही सफलतम कहानियां लिखीं जाती हैं।
*पीएम मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ नारी सशक्तिकरण का नया दौर*
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन यानी नारी सशक्तिकरण का नया दौर शुरू हुआ है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना हो, नारी वंदन, या फिर प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व मातृ वंदना योजना, ये सभी महिला सशक्तिकरण के लिए ही हैं। पहली बार स्वतंत्र भारत मे महिलाओं को यह अनुभव हुआ कि उनके नाम पर योजनाएं बनी हैं और इसका लाभ भी उन्हें प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर बने शौचालय नारी गरिमा के प्रतीक हैं तो मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन नारी सम्मान और समर्थ नारी का अभियान।
*27 दिसंबर को 40 लाख परिवारों को घरौनी का वितरण करेंगे प्रधानमंत्री*
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि आगामी 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के 40 लाख परिवारों को पीएम स्वामित्व योजना के तहत घरौनी प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके पहले प्रदेश के 60 लाख परिवारों को घरौनी प्रमाण पत्र दिया जा चुका है।
*बलिनी की तर्ज पर सफलता हासिल कर सकती है श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक कम्पनी*
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आज लोकार्पित श्री बाबा गोरखनाथ दुग्ध उत्पादक संस्था से जुड़ी महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए खास तौर पर प्रेरित किया। सीएम योगी ने इसके लिए बुंदेलखंड की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि 2019 में बुंदलेखंड जैसे सूखे क्षेत्र में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी को सिर्फ पांच महिलाओं ने शुरू किया था। आज इसके 71 हजार शेयरहोल्डर हैं और इसके जरिये प्रतिदिन 2.5 लाख लीटर दूध का कलेक्शन होता है। इस कम्पनी ने 1225 करोड़ रुपये का टर्नओवर करके 24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बाबा गोरखनाथ मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी तो पूर्वांचल के हरियाली जैसे क्षेत्र में है। अभी इसके 12926 शेयरहोल्डर हैं और प्रतिदिन 33 हजार लीटर दूध का कलेक्शन हो रहा है। मेहनत करें, शेयरहोल्डर बढ़ाएं, लोगों को पशुपालन के लिए प्रेरित करें, गांव-गांव दुग्ध संग्रह समितियां बनाएं। ऐसा करेंगे तो श्री बाबा गोरखनाथ मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी का सामर्थ्य प्रतिदिन 3 लाख लीटर दूध के कलेक्शन का होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एनआरएलएम की मिशन निदेशक को निर्देशित कि श्री बाबा गोरखनाथ मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी से जुड़ी महिलाओं को बलिनी का दौरा कराकर प्रशिक्षण दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि श्री बाबा गोरखनाथ मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में अद्भुत कार्य कर सकती है। सीएम ने बताया कि वाराणसी में गठित काशी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी में 30 हजार शेयरहोल्डर हैं तथा यहां प्रतिदिन 1 लाख लीटर दूध का कलेक्शन हो रहा है। इसके साथ ही आगरा की सामर्थ्य मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी 3 लाख लीटर दूध का संग्रह कर उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
*गीडा की फ्लैटेड फैक्ट्री में भी आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री बाबा गोरखनाथ मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी के अलावा गीडा में शुरू होने जा रही रेडीमेड गारमेंट की फ्लैटेड फैक्ट्री में भी महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण लेकर फ्लैटेड फैक्ट्री में कपड़ा सिलाई का काम कर सकती हैं।
*उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं समूह की महिलाएं*
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उत्कृष्ट कार्य कर स्वावलंबन की नई कथा लिख रही हैं। उन्होंने कहा कि ड्रोन का प्रशिक्षण लेकर नमो ड्रोन दीदी खेतों में एक दिन में होने वाले कीटनाशक छिड़काव का काम एक घण्टे में कर दे रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 204 ब्लॉकों में पुष्टाहार का उत्पादन टेक होम राशन प्लांट लगाकर समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समूहों को और आगे बढ़ाने के लिए आज गोरखपुर मंडल में 186 ग्राम संगठनों को 1.39 करोड़ रुपये, 1146 समूहों को 3.44 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड, 1530 समूहों को 22.95 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि, 3270 समूहों को 196 करोड़ रुपये की सीसीएल क्रेडिट लिंकेज, 557 ग्राम संगठनों को 8.34 करोड़ रुपये आपदा निवारण निधि, छह इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर को 30 लाख रुपये तथा प्रेरणा कैफे के लिए 8 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत और वितरित की गई है।
*महिलाओं के सपनों में हकीकत का रंग भर रहे सीएम योगी : रविकिशन*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि महिला भी सपना देखती है और उसके सपनों की हत्या नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए हर तरह का प्रोत्साहन दे रहे हैं। वह आधी आबादी के सपनों में हकीकत का रंग भर रहे हैं। रविकिशन ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन पीएम मोदी और सीएम योगी की प्राथमिकता है। मुफ्त आवास योजना हो, हर घर शौचालय या फिर स्वावलंबन की अनेक योजनाएं, सबके केंद्र में महिलाएं ही हैं।
*96 लाख महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर : दीपा रंजन*
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक दीपा रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आजीविका मिशन में साढ़े आठ लाख समूहों से प्रदेश की 96 लाख महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर हैं। 40 हजार महिलाएं बीसी सखी के रूप में तथा 24 हजार महिलाएं विद्युत सखियों के रूप में महत्वपूर्ण सेवा कार्य कर रही हैं। महिलाएं टेक होम राशन प्लांट चलाने के साथ राशन की दुकानों का भी सफल संचालन कर रही हैं। महिलाओं द्वारा संचालित बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी की सफलता को देखकर सीएम योगी के निर्देश पर तीन अन्य दुग्ध कम्पनियों को स्थापित किया गया है। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
*स्टालों का अवलोकन कर सीएम योगी ने जानी समूहों की उपलब्धि*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े समूहों के विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों और उनकी उपलब्धियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्टालों पर मौजूद महिलाओं के कार्यों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये स्टाल महिला सशक्तिकरण की सफल कहानियों को आगे बढ़ा रहे हैं।
*10 प्रेरणा वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी*
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह परिसर से 10 प्रेरणा वाहनों (ई रिक्शा) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन प्रेरणा वाहनों का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम योगी ने श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के मिल्क वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
*नमो ड्रोन दीदी के कार्य को देख खुश हुए सीएम*
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने कृषि कार्य हेतु ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं (नमो ड्रोन दीदी) के व्यावहारिक कार्यों का भी अवलोकन किया। उनके समक्ष महिलाओं ने ड्रोन उड़ाकर दिखाया। महिलाओं के कौशल और उनके आत्मविश्वास को देख मुख्यमंत्री काफी खुश हुए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
*सीएम के समक्ष हुए एमओयू, महिलाओं को मिला सम्मान*
कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर की महिला समूह वनशक्ति प्रेरणा के दो एमओयू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष हुए। इस समूह का एक एमओयू ओएनडीसी और दूसरा एवरेस्ट फूड कोर्ट वाराणसी के साथ हुआ। इस अवसर पर सीएम ने विद्युत सखी सुनीता देवी, महिमा गुप्ता, लखपति दीदी रीना देवी, संगीता, संध्या, मंजू, शशिप्रभा, विमला, नमो ड्रोन दीदी बबिता पासवान, कुंती देवी और बैंक सखी साक्षी मिश्रा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री ने सीसीएल लिंकेज के अंतर्गत गोरखपुर की महिला समूह को 70 करोड़ 44 लाख रुपये, देवरिया की समूह को 55 करोड़ 80 लाख, महराजगंज की समूह को 69 करोड़ 86 लाख तथा कुशीनगर की समूह को 40 करोड़ 10 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक सौंपा।
Post Views: 139
Tags: CM YOGIinauguration program GorakhpurPolitical News
Previous Post

मंडावा: राजस्थान की रंगीन हवेलियाँ और ऐतिहासिक धरोहरों का खजाना

Next Post

गोरखपुर,:सीएम योगी से मिलकर चहक उठे स्कूली बच्चे*

Related Posts

उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-मुख्य न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जनपद चन्दौली में एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास किया

by News-Desk
January 17, 2026
उत्तराखंड

DEHRADUN-पीएनबी ने भारतीय सेना के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया

by News-Desk
January 17, 2026
उत्तराखंड

DEHRADUN-स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को मिला ‘लीडर’ दर्जा

by News-Desk
January 17, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पारदर्शिता का भ्रम और हरियाणा लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न

by News-Desk
January 17, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

रिश्तों में संतुलन का संकट : भावनाओं के शोषण की सामाजिक सच्चाई

by News-Desk
January 17, 2026
Next Post

गोरखपुर,:सीएम योगी से मिलकर चहक उठे स्कूली बच्चे*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

LUCKNOW-परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ने विपक्ष को बनाया कूप मंडूप : योगी आदित्यनाथ* 

August 14, 2025
Oplus_131072

नाइजीरिया में दो धमाकों से मची तबाही: 26 की मौत, आतंक का साया गहराया

April 30, 2025

टीएचडीसीआईएल एचआरडी केंद्र को एसएचआरएम इंडिया द्वारा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का गौरव प्राप्त

July 11, 2025

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #healthnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

3432310
Total Visitors
2320
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In