Shibu Soren:लंबी बीमारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दिल्ली में हुआ निधन
सोरेन पिछले 38 सालों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे और उन्हें पार्टी के संस्थापक संरक्षक के तौर पर भी जाना जाता है
वे अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका में थे।
Shibu Soren: झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन (81 )का दिल्ली के गंगा राम हॉस्पिटल में आज सोमवार को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन के समय उनके बेटे और झारखण्ड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस दौरान दिल्ली में ही मौजूद थे।
जानकारी के मुताविक शिबू सोरेन को जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वे लंबे समय से अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। सोरेन पिछले 38 सालों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे और उन्हें पार्टी के संस्थापक संरक्षक के तौर पर भी जाना जाता है
अलग झारखंड राज्य बनाने के आंदोलन में अग्रणी भूमिका में थे सोरेन
एक कद्दावर आदिवासी नेता और झामुमो के संस्थापक सदस्यों में से एक, शिबू सोरेन ने लगभग चार दशकों तक पार्टी का नेतृत्व किया। उन्होंने 1987 में इसकी बागडोर संभाली और अप्रैल 2025 तक इसके निर्विवाद अध्यक्ष रहे। वे अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका में थे।









