• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

सांसें भी किश्तों में…प्रवासी जीवन की अनकही सच्चाई

News-Desk by News-Desk
November 9, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, दिल्ली, राष्ट्रीय
0

खबरें हटके

रेणुकूट-हिंडाल्को सुरक्षा प्रबंधक के पुत्र का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेलगाम में चयन*

लोकलुभावन राजनीति और राज्यों पर बढ़ता ऋण बोझ

गेस पेपर वाले “गुरुजी” का चमत्कार

सांसें भी किश्तों में…प्रवासी जीवन की अनकही सच्चाई

चमक के पीछे की थकान, वतन से दूर, किस्तों में सांसें — प्रवास की पीड़ा, घर अपना, लेकिन देश पराया। 
विदेशों में रह रहे भारतीयों की ज़िंदगी जितनी चमकदार दिखती है, उतनी ही संघर्षपूर्ण होती है। कनाडा में रह रही राजेश नाँदल की कहानी इसी सच्चाई को उजागर करती है — जहाँ ऊँचे मकान और सुविधाएँ हैं, वहीं हर सांस पर किस्तों का बोझ भी है। परिवार से दूरी, बढ़ते खर्च, और मातृभूमि की यादें उन्हें भीतर तक थका देती हैं। यह कहानी हर उस प्रवासी भारतीय की है जो आर्थिक स्थिरता की खोज में भावनात्मक स्थिरता खो बैठता है — क्योंकि सच यही है कि विदेश में सांसें भी किश्तों में चलती हैं।
– डॉ प्रियंका सौरभ
आज मुझे फिजियोथेरेपिस्ट के पास जाना था। यहाँ अपॉइंटमेंट लेने से पहले आपको ऑनलाइन पैनल से समय और व्यक्ति चुनना होता है। स्क्रीन पर तीन नाम आए — मैंने देखा, उनमें से एक नाम भारतीय सा लगा। मन में सहज भाव उठा — “चलो, अपने देश की कोई होगी।” विदेश में रहते हुए अपने देशवासियों से मिलना हमेशा एक अलग तरह की आत्मीयता देता है। मैंने उसी नाम को फ़ाइनल किया।
समय तय हुआ रात 11:30 बजे का। अगली सुबह मैं तय समय पर पहुँची। जैसे ही वह मेरे सामने आई, उसके चेहरे की सहज मुस्कान और बोलने के लहज़े से ही लगा — यह भारतीय है। बातचीत की शुरुआत होते-होते पता चला कि वह तो मेरे ही नज़दीक गाँव से ताल्लुक रखती है। फिर तो जैसे एक झटके में दूरी मिट गई और हम दोनों के बीच आत्मीय बातचीत शुरू हो गई।
उसका नाम राजेश नाँदल था। उसने बताया कि उसने भारत में मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई की थी, परीक्षा पास की और फिर बेहतर अवसरों की तलाश में कनाडा आ गई थी। लेकिन यहाँ आकर उसे एक बड़ी सच्चाई का सामना करना पड़ा — कनाडा सरकार भारतीय डिप्लोमा को मान्यता नहीं देती। इसलिए नौकरी पाने के लिए उसे यहाँ का फिजियोथेरेपी डिप्लोमा फिर से करना पड़ा।
राजेश ने मुस्कराते हुए कहा, “यहाँ पढ़ाई और परीक्षा दोनों आसान नहीं हैं, लेकिन कुछ करने का जज़्बा था, तो कर लिया। अब फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर काम करती हूँ, पर अभी भी चुनौतियाँ खत्म नहीं हुईं।”
मैंने पूछा, “पूरा टाइम काम करती हो?”
वह बोली, “नहीं, अभी मेरी दो बेटियाँ हैं — बड़ी स्कूल जाती है और छोटी डे केयर में रहती है। इसलिए मैं पूरे दिन की नौकरी नहीं कर पाती। घंटों के हिसाब से शिफ़्ट लेती हूँ। बड़ी को स्कूल छोड़ती हूँ, फिर छोटी को डे केयर में देकर काम पर जाती हूँ। शाम को दोनों को लेकर घर लौटती हूँ।”
उसकी बातों में एक सामान्य दिनचर्या की झलक थी, पर हर वाक्य के पीछे संघर्ष की गूँज थी।
फिर उसने अपने जीवन की परतें धीरे-धीरे खोलनी शुरू कीं —
“हम यहाँ बारह साल पहले आए थे। उस समय हालात ठीक थे, खर्च manageable था। पाँच साल पहले हमने यहाँ एक घर ख़रीदा। मकान ख़रीदने का सपना हर प्रवासी भारतीय का होता है — क्योंकि लगता है कि यह हमारे बसने और स्थायित्व का प्रतीक होगा। लेकिन अब लगता है, वही घर हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।”
मैंने पूछा, “क्यों?”
वह बोली — “पहले ब्याज दरें कम थीं। फिर अचानक बैंक का ब्याज बढ़ गया। अब हर महीने की किस्त पहले से दोगुनी हो चुकी है। घर, गाड़ी, बच्चों की पढ़ाई, इंश्योरेंस और रोज़मर्रा का खर्च इतना बढ़ गया है कि अगर हम दोनों पति-पत्नी काम न करें, तो घर चलाना असंभव हो जाता है।”
उसने हल्की हँसी के साथ जोड़ा — “यहाँ तो लगता है कि सांसें भी किश्तों में चलती हैं।”
मैं उस वाक्य पर ठिठक गई। उसमें व्यथा और यथार्थ दोनों समाहित थे।
राजेश आगे बोली —
“मकान लेने के बाद हम अपनों से मिलने भारत नहीं जा पाए। पहले हर दो-तीन साल में एक बार अपने वतन जाकर परिवार से मिल आते थे, लेकिन अब पाँच साल हो गए हैं। टिकट के दाम इतने बढ़ गए हैं कि एक परिवार का राउंड ट्रिप भी बहुत महँगा पड़ता है। फिर वहाँ जाते वक्त घरवालों के लिए गिफ्ट्स, कपड़े, बच्चों की चीज़ें — यह सब मिलाकर खर्च इतना हो जाता है कि हमें कई महीने तक बचत करनी पड़ती है। लेकिन यहाँ बचत कहाँ हो पाती है?”
उसकी आँखें भर आईं।
“हमारे परिवार के लोग सोचते हैं कि हम विदेश में रहते हैं तो बहुत आराम में होंगे, लेकिन उन्हें कैसे बताएं कि हम तो यहाँ दिन-रात मेहनत कर के भी बस किश्तों में ज़िंदगी जी रहे हैं। हमारे लिए ‘सेविंग’ अब एक शब्द भर रह गई है। हर महीने की शुरुआत एक उम्मीद से होती है और अंत चिंता में गुजरता है कि अगले महीने की किस्तें कैसे चुकाएँगे।”
मैंने पूछा — “बच्चियाँ अपने दादा-दादी या नाना-नानी से मिलती हैं?”
वह बोली — “नहीं, उन्होंने आज तक उन्हें सिर्फ़ वीडियो कॉल पर ही देखा है। दोनों कभी भारत नहीं गईं। छोटी तो बस स्क्रीन पर देखकर कहती है — ‘ये इंडिया वाले नाना हैं?’ मुझे बहुत दुख होता है, पर क्या करें, खर्चों का पहाड़ हमें बाँधे रखता है।”
राजेश कुछ देर चुप रही, फिर बोली —
“कई बार हम सोचते हैं, काश मकान न खरीदा होता। किराए पर रहते तो शायद मन हल्का रहता। घर का मालिक बनने की खुशी तो थी, लेकिन उसके बाद जिम्मेदारियों ने हमें बाँध लिया। अब बेचे भी तो घाटा होगा, और रखे तो किस्तों में दम घुटता है।”
उसकी आवाज़ में कहीं न कहीं हर प्रवासी भारतीय का दर्द झलक रहा था।
विदेशों में बसे भारतीय अक्सर आर्थिक दृष्टि से स्थिर माने जाते हैं, पर उनका भावनात्मक संसार हमेशा अपूर्ण रहता है।
यह कहानी सिर्फ़ राजेश की नहीं, बल्कि उन लाखों भारतीयों की है जो कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप या खाड़ी देशों में अपनी मेहनत से जीवन चलाते हैं। वे वहाँ के समाज का हिस्सा बन जाते हैं, पर उनकी जड़ें हमेशा भारत में रहती हैं। दिल की गहराइयों में यह भावना हमेशा रहती है कि एक दिन वापस लौटेंगे, पर परिस्थितियाँ उन्हें लौटने नहीं देतीं।
प्रवासी जीवन की यही सबसे बड़ी विडंबना है —
सपनों की धरती पर पहुँचे लोग अपने ही सपनों में कैद हो जाते हैं।
राजेश ने कहा, “यहाँ सब कुछ है — अच्छी सड़कें, सुविधाएँ, सिस्टम, लेकिन वह अपनापन नहीं है जो अपने देश में होता है। यहाँ त्योहार भी मनाते हैं, लेकिन वह रौनक कहाँ? दीवाली पर दीये जलाते हैं, पर दिल में वही घर की यादें जलती रहती हैं। बच्चे यहाँ के माहौल में पले-बढ़े हैं, उन्हें शायद कभी वह मिट्टी का एहसास न हो जो हमें अपनी मातृभूमि से जोड़ता है।”
उसने आगे कहा, “जब कभी वीडियो कॉल पर माँ कहती है कि ‘इस बार तो आ जा, बेटा’, तो बस आँखें भर आती हैं। लेकिन छुट्टियाँ सीमित हैं, खर्च बेहिसाब, और यहाँ का सिस्टम इतना सख्त कि मन से चाहकर भी उड़ान नहीं भर पाते।”
उसकी बातें सुनकर मैं भीतर तक हिल गई। मुझे लगा जैसे यह सिर्फ़ राजेश की कहानी नहीं — यह हर उस भारतीय की कहानी है जिसने विदेशों में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी जड़ों से दूरी बना ली।
राजेश के शब्द — “यहाँ तो सांसें भी किश्तों में चलती हैं” — सिर्फ़ एक वाक्य नहीं, बल्कि आधुनिक प्रवासी जीवन का पूरा दर्शन हैं। यह वाक्य बताता है कि जहाँ आर्थिक स्थिरता की खोज होती है, वहीं भावनात्मक अस्थिरता भी उतनी ही गहरी होती है।
प्रवासी भारतीयों के जीवन में एक अजीब विरोधाभास होता है — बाहर से सब कुछ चमकता हुआ लगता है, पर अंदर संघर्ष की लकीरें गहरी होती जाती हैं। उनका हर दिन जिम्मेदारियों का हिसाब-किताब बनकर रह जाता है।
सुबह से रात तक की भागदौड़ के बीच वे अपने अस्तित्व को संभाले रहते हैं — एक ओर नौकरी, दूसरी ओर परिवार; एक ओर सपनों का घर, दूसरी ओर मातृभूमि की याद।
उनकी ज़िंदगी एक निरंतर समझौता है —
सपनों और वास्तविकता, सुख और कर्तव्य, मन और समाज के बीच का।
इस पूरी बातचीत के बाद मैं जब घर लौटी, तो लंबे समय तक राजेश के शब्द कानों में गूंजते रहे। मैंने सोचा — शायद यही आधुनिक प्रवासी की नियति है।
घर से दूर रहकर भी घर के लिए ही जीना।
हर सुविधा पाकर भी अपनों की कमी महसूस करना।
हर महीने की कमाई का हिसाब रखते हुए भी रिश्तों की भावनाओं का घाटा झेलना।
राजेश की कहानी सुनकर लगा कि विदेश में बसना शायद आसान हो, पर मन का बसना बेहद कठिन है।
Post Views: 54
Tags: priynaka saurabh
Previous Post

वंदे मातरम्: राष्ट्रवाद की आध्यात्मिक प्रेरणा

Next Post

बढ़ रही हैं लड़कियां 

Related Posts

उत्तर प्रदेश

रेणुकूट-हिंडाल्को सुरक्षा प्रबंधक के पुत्र का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेलगाम में चयन*

by News-Desk
May 14, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

लोकलुभावन राजनीति और राज्यों पर बढ़ता ऋण बोझ

by News-Desk
May 14, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

गेस पेपर वाले “गुरुजी” का चमत्कार

by News-Desk
May 14, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

नेताओं को वेतन और भत्तों में कटौती करनी चाहिए

by News-Desk
May 14, 2026
उत्तराखंड

सीबीएसई 12वीं में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 97.2% अंकों के साथ आरव मित्तल बने स्कूल टॉपर

by News-Desk
May 13, 2026
Next Post

बढ़ रही हैं लड़कियां 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

महाकुम्भ की दिव्यता-भव्यता देख अभिभूत हुए केंद्रीय मंत्री

February 6, 2025
Oplus_131072

इजराइली हवाई हमले: गाजा में 26 की मौत

January 3, 2025

DELHI :बजट पिछले 10 साल से बेहाल हुई दिल्ली को संभालने का पहला कदम है-CM REKHA GUPTA

March 25, 2025

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun DEHRADUN CM DHAMI Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News SJVN Shimla UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

4231315
Total Visitors
3183
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In