हरियाणा के रेवाड़ी में सुबह सुबह आया भूकंप,घरों से बहार निकले लोग
भूकंप हरियाणा के रेवाड़ी में 5 किलीमीटर की गहराई में था।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई है
नई दिल्ली (BNE ) : दिल्ली से सटे इलाके रेवाड़ी में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप हरियाणा के रेवाड़ी में 5 किलीमीटर की गहराई में था।
सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए। वहीं रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई है। हालांकि इससे किसी भी अप्रिय घटना की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। झटकों के बाद कुछ लोग घरों से बाहर आ गए थे।
हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनजीवन को उठाना पड़ता है। भूकंप से मकानें गिर जाती हैं, जिसमें दबकर हजारों लोगों की मौत हो जाती है।










