LUCKNOW-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष NITIN NAVEEN का लखनऊ में हुआ जोरदार स्वागत , रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन सांगठनिक बैठकों के अलावा शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
हनुमान सेतु मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
UP Politics : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आज लखनऊ आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और योगी सरकार के कई मंत्रियों ने एयरपोर्ट पहुंचकर नितिन नवीन का स्वागत किया। नितिन नवीन, लखनऊ एयपोर्ट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ विशेष रूप से सजाए गए एक वाहन पर सवार होकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान रास्ते भर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह उन पर पुष्प वर्षा की गई।
दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन सांगठनिक बैठकों के अलावा शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। यूपी चुनाव के पहले नितिन नवीन का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दो दिवसीय दौरे पर नितिन नवीन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। भाजपा जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से भी संवाद करेंगे। हाल ही में भाजपा की प्रदेश टीम घोषित हुई है। ऐसे में यूपी चुनाव के पहले वह अलग-अलग बैठकों में संगठन की थाह लेंगे और उन्हें विस्तृत निर्देश देंगे कि किस तरह से चुनाव की तैयारियों में जुटा जाए। यूपी में अगले साल विधान सभा चुनाव प्रस्तावित हैं। उनके आने से पहले शुक्रवार को दिन भर अलग-अलग बैठकें करके भाजपा के यूपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया।
हनुमान सेतु मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शाम चार बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने हनुमान सेतु मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। दर्शन-पूजन के बाद वह सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठकें करेंगे। इन मुलाकातों के बाद यूपी भाजपा की कोर कमेटी के साथ उनकी बैठक का कार्यक्रम है। वहां के बाद उनका पद्मश्री डॉ.विद्या बिंदु सिंह के आवास पर कई नामचीन हस्तियों से मिलने का भी कार्यक्रम है।
रविवार को नितिन नवीन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वह एनडीए के घटक दल के नेताओं के साथ संयुक्त बैठक करेंगे। दूसरे दिन भी नितिन नवीन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ अलग-अलग चर्चा करेंगे। वहीं, दोपहर में उनके राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल जाने का कार्यक्रम है। वहां वह भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शक्ति केंद्र संयोजकों को संबोधित करने के बाद वह बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के पीर नगर स्थित आवास पर पहुंचकर भाजपा की गतिविधियों के बारे में चर्चा










