



माँ के अवैध संबंधों की वजह से भाइयों की हो रही थी बदनामी
दोनों भाइयों ने एक निर्माणाधीन मकान में उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी,आंतें भी बाहर निकल आयीं
खुद पुलिस के सामने कर दिया सरेंडर
गांधीनगर (BNE ) गुजरात की राजधानी में दो भाइयों ने मिलकर अपनी माँ के प्रेमी को चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि मृतक की आंतें भी बाहर निकल आयी।सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने फोन लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मृतक के साथ पिछले 15 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रतनजी ठाकोर के रूप में हुई है।
पुलिस की शुरुआती जाँच में पाया गया कि मृतक व्यक्ति के हत्या आरोपी भाइयों की माँ के साथ पिछले 15 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको लेकर समाज में दोनों भाइयों की बदनामी हो रही थी। दोनों भाइयों ने मृतक को कई बार उनकी माँ से अलग रहने के लिए चेताया भी था लेकिन वह नहीं माना। इसी को लेकर दोनों ने उसकी हत्या ाकरने की ठान ली। दोनों भाइयों ने एक निर्माणाधीन मकान में उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यहां तक कि मृतक की आंतें भी बाहर आ गई थीं। पुलिस ने फोन लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मृतक के साथ पिछले 15 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रतनजी ठाकोर के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों ने बताया कि रतनजी की वजह से समाज में उनकी बदनामी हो रही थी। उसे कई बार समझाया गया कि वह अपनी मां से संबंध न रखे, लेकिन मृतक नहीं मान रहा था। कलोल तालुका पुलिस के जांच अधिकारी उन्नति पटेल ने बताया कि दोनों भाइयों का मृतक से पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन रतनजी नहीं मान रहे थे।पुलिस के अनुसार रविवार को जब रतनजी और उनके सहयोगी जीकूजी परमार गांव में एक मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे। तभी जयेश आया और उसके सिर पर रॉड से वार कर दिया। संजय ने उस पर तब तक चाकू से वार किया जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। रतनजी के हमले से उनकी आंतें तक बाहर आ गईं। कुछ मजदूरों ने रतनजी को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उन्हें धमकी देकर बाइक पर भाग गए। खून से लथपथ रतनजी की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर पटेल ने बताया कि फोन ट्रैक कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।