• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

पुस्तक समीक्षा -लखनऊ एक जुदा ही अदा

अवध की अदा ही जुदा है इसलिए इसे 'बेस्ट कास्मोपोलिटन सिटी ऑफ द वर्ल्ड'

News-Desk by News-Desk
October 15, 2024
in अन्य, उत्तर प्रदेश, ट्रेंडिंग न्यूज़, दिल्ली, राष्ट्रीय, विशेष
0

खबरें हटके

MUMBAI-फिल्म स्टार गोविंदा के निजी जीवन में सब कुछ नहीं है ठीक ,पत्नी ने नाम के आगे से हटाया गोविंदा का सरनेम

शिलांग-राजा के भाई ने मेघालय पुलिस से कर दी बड़ी मांग-‘सोनम का एनकाउंटर करो, खत्म करो सीधा’,

ईरान ने तेल अवीव में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर पर हवाई हमला किया।

निहारिका गौड़/ BREAKING NEWS EXPRESS 

इस क़िताब के हर पन्ने में लखनऊ की अलमस्त, बेपरवाह और बेलौस ज़िंदगी का चेहरा रौशन है। बेहतर वाक़यात मौज़ूद हैं और साथ ही मश़रिकी तहज़ीबो-तमद्दून की बानगी भी। कुल तिरपन कहानियों में पिरोये हुए तमाम किरदार और तहज़ीबयाफ्ता शीरीं जुबां। हर किस्सा ताज़गी लिए हुए, वो भी बिना किसी दोहराव के। अलग-अलग देखिए, तो ये मामूली लोग मालूम होंगे, लेकिन इनमें से हर एक का रिश्ता किसी न किसी सूरत से अवध की खोई हुई तहज़ीब से जुड़ा हुआ है, जिस तहज़ीब को इन्हीं लोगों ने बनाया है। ठीक उसी तरह, जिस तरह छोटी-छोटी नदियां मिलकर बड़ा समन्दर बनाती हैं। अगर इसे डूब कर समझा और महसूस किया जाए, तो पाएंगे कि रहन-सहन, बातचीत, सोच-विचार और अनोखी अभिरुचि की ये विधा यहाँ के आदमी-आदमी में तक्सीम होकर बंटती रही है। इसी की गवाह है यह किताब “लखनऊ एक जुदा ही अदा” जिसके पात्र, प्रसंगो, शब्दचित्रों को पढ़कर उस नर्म नाजुक ख़ुशगवार वातावरण की ख़ुशबू को महसूस कर सकना मुमकिन हुआ है।

लेखन शैली एक ऐसी कला है, जिसे इस धरती पर सर्वश्रेष्ठ का दर्जा हासिल है। युग कोई भी रहा हो, लेखन शैली का अपना महत्त्व है। इस क़िताब में एक जुदा सी अनूठी शैली उभरकर सामने आती है। लेखक ने उर्दू को खूबसूरत लबोलहजे़ में देवनागरी के लिबास में प्रस्तुत किया है, जो ख़ास लखनऊ की आम बोलचाल की जुबां है। किस्सागोई में किस्सों के बीच-बीच में अवधी मुहावरों के रंगीन हुबाब पट-पट फूटतें हैं, जिसे पढ़ते वक़्त एक ताज़गी और अपनेपन का एहसास होता है। पाठक उस दौर में पहुँच जाता है, जहाँ दिल-ए-लखनऊ ख़रामा ख़रामा धड़कता है। तहज़ीबी रंग के ख़ुशनुमा साए में रची-बसी जिंदादिल लोगों की दास्तां, ज़िंदगी की ज़हमत के बीच चंद सुकून के पल दे जाती है। क़िताब में मौजूद कुछ ख़ास किस्से भी हैं जहाँ पाठक स्वयं को जोड़ पाता है।

लखनऊ के अनोखे अंदाज़ के तमाम दिलचस्प किस्से, इस शहर की खुशबू बनकर दुनिया जहान में बिखरते रहे हैं, लेकिन ये सिर्फ अफसाने नहीं होते। ऐसे सच की कुछ गुमशुदा तस्वीरें भी होती हैं, जो अवध की पहचान बन गई हैं। सोचिए ये जुमला कैसे ईजाद हुआ “मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं।” तो अपनी गहन खोजबीन के बाद लेखक ने कल्लन मियां को ढूढ़ निकाला। ये वही कल्लन मियां हैं, जिन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध का जमाना भी पूरे होशोहवास में देखा था और इन्होंने ही इस लखनऊ और लखनऊ वासियों को मुस्कुराने के वाज़िब मौके दिए हैं। जिनकी वजह से आज लखनऊ मुस्कुरा रहा है।लखनऊ वालों का शायराना मिजाज भी इस क़िताब में अलग कलेवर के साथ मौजूद है। लखनवी उपन्यासों के मशहूर किरदार भी इस किस्सागोई में शामिल किए गए हैं। शहर के तमाम जगहों जैसे अमीनाबाद , हजरतगंज, नक्खास इत्यादि का लेखक ने बेहद सजीव चित्रण किया है। पान लगाने और खाने का अंदाज़, पान की भीतरी आराइश, तमाम मुश्की मसालों के अलावा इसमें तवानाई के नुस्खे किस तरह इस्तेमाल किए जाये और खाने के बाद इसका असर, इसका दिलचस्प खुलासा भी इस क़िताब में किया गया है। लखनऊ की पतंगबाजी, आशिकाना मिज़ाज, प्रेमपत्र लिखने की बारीकियाँ, शेख़ीबघारना इत्यादि एक ख़ास अंदाज़ में इस क़िताब में मौजूद है। लखनवी अंदाज़ की जमघट में शामिल होकर पूरी बेफ़िक्री के साथ निहायत इत्मीनान से इस क़िताब को जरूर पढ़ा जा सकता है। जो ज़िंदगी में एक खा़स हिस्से की तरह हँसते-मुस्कुराते और गुदगुदाते हुए जे़हन में शामिल हो जाएगी, जिसमें लखनऊ से जुड़े लोगों को अपने-अपने समय का शहर मिल जाऐगा।

वर्तमान भारतीय समाज आज दो पाटों के बीच पिस रहा है – एक पश्चिमी आधुनिकतावाद और दूसरा वंशानुगत संस्कारवाद। इससे समाज के भीतर जो द्वन्द्व पैदा हो रहा है, उससे पूर्णता के बीच रिक्तता, स्वच्छन्दता के बीच अवरोध और प्रकाश के बीच अन्धकार आ खड़ा हुआ है। परिणामतः व्यक्ति ऊबने लगा है। अपनी पहचान के लिए पहचानहीन होते जा रहे भारतीय समाज की भौतिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक महत्त्वाकांक्षाओं के बीच एक अज़ब सा खेल चल रहा है भागते समय और बीती स्मृतियों का खेल। जो छूट रहा है उसे समेटने का और जो बह रहा है उससे निर्लिप्त हो जाने का। बिताए हुए दिन जरूर जुदा हो जाते हैं, पर यादें कभी जुदा नहीं होती। इस क़िताब में लखनऊ शऊर में पिरोये गए अफ़सानों की वो झालर है, जिसमें गंगा-जमुनी तहज़ीब की विरासत का एक रंग है। जो लखनऊ में रहे, लखनऊ को जिये वो इस एहसास को शिद्दत से महसूस करेंगे। और जो लखनऊ को नहीं जानते, उनके लिए ये क़िताब एक तोहफ़ा है। लखनऊ को जानने का, समझने का, महसूस करने का। हक़ीक़तन लखनऊ की जिस रोजमर्रा ज़िंदगी को तकरीबन सभी ने जिया और महसूस किया है, ये क़िताब उसी का एक अक्स है। अंधाधुंध भागदौड़ और मशीनी युग में लखनऊ एक शै है, जिसे जिया जाता है…एक मिज़ाज है जिसे महसूस किया जाता है।

Post Views: 188
Tags: Book Review - Lucknow has a different style
Previous Post

कामकाजी महिलाः एक सामाजिक यथार्थ-रतन कुमार श्रीवास्तव ‘रतन’

Next Post

वरदान या अभिशाप? एनईपी 2024 की वास्तविकता को डिकोड करना -विजय गर्ग  

Related Posts

ट्रेंडिंग न्यूज़

MUMBAI-फिल्म स्टार गोविंदा के निजी जीवन में सब कुछ नहीं है ठीक ,पत्नी ने नाम के आगे से हटाया गोविंदा का सरनेम

by News-Desk
June 17, 2025
अपराध

शिलांग-राजा के भाई ने मेघालय पुलिस से कर दी बड़ी मांग-‘सोनम का एनकाउंटर करो, खत्म करो सीधा’,

by News-Desk
June 17, 2025
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने तेल अवीव में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर पर हवाई हमला किया।

by News-Desk
June 17, 2025
ट्रेंडिंग न्यूज़

एमवे इंडिया द्वारा इम्युनिटी पोर्टफोलियो का विस्तार; न्यूट्रीलाइट ट्रिपल प्रोटेक्ट की शुरूआत

by News-Desk
June 17, 2025
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-बिजली दरों में वृद्धि वापस लें सरकार* 

by News-Desk
June 17, 2025
Next Post

वरदान या अभिशाप? एनईपी 2024 की वास्तविकता को डिकोड करना -विजय गर्ग  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

ईरान ने तेल अवीव में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर पर हवाई हमला किया।

June 17, 2025

SHIMLA -एसजेवीएन ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया

June 5, 2025
Oplus_131072

ईरानी तेल के खेल में भारतीय कनेक्शन! अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध

April 11, 2025

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शाहजहाँपुर
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #healthnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शाहजहाँपुर
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

1921198
Total Visitors
8005
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In