Bikaner Accident:बीकानेर में कार पर पलटा ट्रक ,एक ही परिवार के 6 लोगो की मौत
पुलिस ने शवों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों के पास मिले पहचान पत्रों के आधार पर उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है
Bikaner Accident:राजस्थान (BNE ) :राजस्थान के बीकानेर से एक दुखद खबर मिल रही है। यहाँ बुधवार देर रात देशनोक इलाके में स्थित एक ओवर ब्रिज पर राख से भरा एक ट्रक कार पर पलट गया जिसकी वजह से कार में सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक एक ही परिवार के थे और एक शादी समरोह से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने क्रेन और तीन जेसीबी की मदद से ट्रोले को किनारे किया। इसके बाद कार सवार सभी लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार नोखा की तरफ जा रही थी। पुलिस ने शवों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
Tragic accident: Trailer truck overturned on the car of people returning from a wedding; 6 people of the same family died : मौके पर पहुंची
मृतक देशनोक में किसी शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसके बाद वे देर रात वापस नोखा जा रहे थे। तभी देशनोक ओवरब्रिज पर कार के साथ चल रहा ट्रोला उस पर पलट गया। इससे कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसमें सवार सभी लोग दब गए। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों के पास मिले पहचान पत्रों के आधार पर उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया और परिवार के सदस्य घटनास्थल पर दौड़ पड़े। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाया और ट्रैफिक बहाल किया। सभी शवों का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगाBikaner Accident










