बारामती-पार्थ और जय पवार ने पिता अजित पवार को दी मुखाग्नि,बेटी सुप्रिया सुले, गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे
बारामती. (BNE) महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। . उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी. पत्नी सुनेत्रा पवार ने पति के पार्थिव शरीर पर गंगाजल चढ़ाकर अंतिम विदाई दी. इस मौके पर चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.
अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे. बारामती में देर रात से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था. सुबह के वक्त कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई. समर्थकबाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस से पहुंचे. अंतिम यात्रा में एक से दो किमी तक तक लोग ही लोग नजर आ रहे थे.
पवार का चार्टर्ड प्लेन बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट के पास सुबह 8.45 बजे क्रैश हुआ था. वे 66 साल के थे. बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हुआ था. हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हुई. पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए 4 रैलियों को संबोधित करने वाले थे. पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया है.










