Bank Holidays Next Week :देश के अलग अलग हिस्सों में अगले हफ्ते 4 दिन रहेंगे बैंक बंद
अगले हफ्ते कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?
शाखाएं बंद होने पर चालू रहेंगी ये डिजिटल सेवाएं
Bank Holidays Next Week:देश के अलग अलग हिस्सों में 22 जून से 28 जून के बीच बैंक बंद करने की जानकारी मिल रही है। ऐसे यदि आपको इन दिनों में बैंक से सम्बंधित जरुरी काम है तो पहले से ही निपटा लें वरना परेशानी हो सकती है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, जून महीने में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के साथ-साथ दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसलिए, बैंक शाखा जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें।
अगले हफ्ते कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?
अगले हफ्ते 25 जून से 28 जून के बीच लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इनमें से कुछ छुट्टियां क्षेत्रीय हैं:
25 जून (गुरुवार): मुहर्रम के मौके पर विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
26 जून (शुक्रवार): इस दिन देश के अधिकांश बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, कानपुर, भोपाल, पटना, रायपुर, रांची, नागपुर, बेलापुर, जम्मू, श्रीनगर, अगरतला और आइजोल शामिल हैं।
27 जून (चौथा शनिवार): चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
28 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा महीने के आखिरी दिनों में भी दो क्षेत्रीय छुट्टियां हैं:
29 जून (सोमवार): संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
30 जून (मंगलवार): रेमना नी (Remna Ni) के मौके पर आइजोल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
क्या शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं सभी बैंक?
RBI के नियमों के मुताबिक, देश के सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अनिवार्य रूप से बंद रहते हैं। इसके अलावा, सभी रविवार को भी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश होता है। जून 2026 में कुल 4 रविवार (7, 14, 21 और 28 जून) और दो शनिवार (13 जून और 27 जून) को बैंक बंद हैं।
शाखाएं बंद होने पर चालू रहेंगी ये डिजिटल सेवाएं
बैंकों की फिजिकल शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी देश भर में ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। गूगल पे, फोन पे, पेटीएम या अपने बैंक के आधिकारिक ऐप के जरिए आप किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या पेमेंट रिसीव कर सकते हैं। ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधाएं बिना किसी रुकावट के काम करती रहेंगी। कैश निकालने या जमा करने के लिए देश भर के एटीएम खुले रहेंगे।










