(BNE -डेस्क) आज के भागम-भाग भरे दौर में लोग धीरे -धीरे फिर से मोटे अनाज की ओर वापस लौट रहे है। डॉक्टर भी मोटेअनाज खाने के लिए प्रेरित कर रहे है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो कई बार सार्वजनिक आयोजनों में मिलेट्स पर जोर दिया है। तो आइये हम बात करते है। पोस्टिक बाजरे की रोटी की। जिसे लगभग सभी लोग खाना पसंद करते है। खासतौर पर बाजरे की रोटी सर्दियों के मौसम में अधिक लोकप्रिय है। भारत में इसे पर्ल मिलेट कहते हैं, जो बहुत लोकप्रिय है। ये एसेंशियल एमिनो एसिड्स और फाइबर हैं। बाजरे के आटे की रोटी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छी है।आइये जानते है की बाजरे की रोटी क्यों कहानी चाहिए
बाजरे की रोटी से होने वाले फायदे
1. अंदरूनी गर्माहट देने में उपयोगी
बाजरा की गर्म तासीर के कारण इसे अक्सर सर्दियों में खाया जाता है। लोगों को इसे खाने से अंदरूनी गर्माहट मिलती है।
2. पोषक तत्वों से होता है, भरपूर
बाजरा में फाइबर, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, जिंक, प्रोटीन, विटामिन बी6 और अन्य पोषक तत्व होते हैं।
3. ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में सहायक
सर्दियों में आप थक जाते हैं। बाजरा में मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्ब्स को एनर्जी को आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे आप लंबे समय तक ऊर्जावान रह सकते हैं।
4. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार
बाजरा मधुमेह के रोग के लिए अच्छा है। इसमें अन्य रिफाइंड से कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो हेल्दी ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद कर सकता है।विटामिन और फ़ूड सप्लीमेंट खरीदें
5. डाइजेशन और वेट कंट्रोल में उपयोगी
बाजरा फाइबर से भरपूर है। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन मल त्याग को बढ़ाकर पाचन को बेहतर बनाता है। फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और अधिक कैलोरी खाने से रोकता है, जिससे आप वजन कम कर सकते हैं।
6. एनीमिया को रोकने में मददगार
आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया बहुत आम है। बाजरा आपके शरीर में आयरन का स्तर बढ़ा सकता है, जिससे खून की कमी का खतरा कम हो सकता है।
7. इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम
रक्षा प्रणाली में जिंक महत्वपूर्ण है। इसलिए अपने इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए अपने आहार में बाजरे को शामिल करें।










